पुलिस की दबंगई पर भड़का अधिवक्ता संघ: दवा लेकर लौट रहे अधिवक्ता को बीच सड़क पर घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

संयोगितागंज के दो जवानों पर गंभीर आरोप, थाने में माफी के बाद मामला शांत, कार्रवाई का भरोसा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कानून के रखवालों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। बीट के दो जवानों ने एक अधिवक्ता को रोककर जमकर अभद्रता की। इसके बाद जबरन पकड़कर थाने ले गए। वकील अपनी बीमार मां के लिए दवा लेने निकले थे। तभी बीच सड़क पर शराब पीने का आरोप लगाकर घेराबंदी की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंचे। हालांकि संयोगितागंज टीआई केपी यादव के आश्वासन के चलते हंगामा टल गया। जानकारी के अनुसार घटना अधिवक्ता शुभांग गाडगिल के साथ हुई है। उन्होंने बताया वह कल रात मधुमिलन चौराहे से अग्रसेन चौराहा स्थित अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान श्री माया सेलिब्रेशन के पास छावनी रोड की ओर से आए दो पुलिसकर्मियों ने उनकी बाइक (एमपी-09 -यूए-9695) को बाइक अड़ाकर रोक लिया। उन्होंबिना किसी स्पष्ट कारण के शराब पीने का आरोप लगाते हुए अपशब्द कहे और धमकाया। गाडगिल ने बताया कि उन्होंने स्वयं को अधिवक्ता बताते हुए कहा कि वे अपनी माताजी के लिए दवा लेकर घर जा रहे हैं और कोई गैरकानूनी कार्य नहीं कर रहे। इसके बावजूद उन्हें जबरन थाने ले गए। रास्तेभर अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकियां दी।
वकीलों ने कहा-अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
घटना की सूचना मिलते ही साथी अधिवक्ता अमित पाठक, स्नेहिल वर्मा ‘लक्की, मयूर सिंह परिहार, अभिष्ट मिश्रा और तुषार दुबे सहित अन्य तत्काल थाने पहुंचे। थाने में चर्चा के बाद थाना प्रभारी केपी यादव ने पूरे घटनाक्रम पर खेद जताते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार होगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि थाना प्रभारी के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!