कोचिंग संचालक के साथ किस हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की पिटाई: किस बात को लेकर हुआ था विवाद; अब क्या कर रही है पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
केशव नगर में मंगलवार को हफ्ता वसूली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन लोगों ने कोचिंग संचालक अजय जागरी पर लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल अजय को पहले चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।
घटना का वीडियो वायरल
हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी आरिफ और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।
विवाद का कारण
नीलगंगा पुलिस के अनुसार, अजय जागरी केशव नगर में कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र के ही इमरान और आरिफ ने उनसे कथित रूप से हफ्ता मांगा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उनके परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और अजय के घर के बाहर हमला किया।
मारपीट में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ता
हमले के दौरान घटनास्थल पर खड़े बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने पिटाई की। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन ने थाने का घेराव किया और महाकाल जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। कुछ ही देर बाद पुलिस की समझाइश पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल अजय की पत्नी पूनम भी बीच-बचाव में आईं, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धक्का-मुक्की की।
आरोपी पक्ष का बयान
आरोपी आरिफ की बहन नसरीन ने कहा कि उनका परिवार ऑटो से जा रहा था। इसी दौरान अजय और उनकी पत्नी घर के बाहर खड़े थे। घूरने को लेकर कहासुनी हुई और पुरानी रंजिश के चलते विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!