खबर
Top News

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप: लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले के गौर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक बातचीत और अश्लील सामग्री भेजने के आरोप में निजी स्कूल के शिक्षक सैयद फैजान हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर छात्रा को शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के भी आरोप हैं। मामले में BNS, POCSO एक्ट, IT एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

करीब तीन साल पहले हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक और छात्रा की पहचान करीब तीन साल पहले हुई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान शिक्षक ने छात्रा का मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क बनाए रखा।

धीरे-धीरे दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत बढ़ती गई। पुलिस जांच में छात्रा के मोबाइल से कथित आपत्तिजनक बातचीत और सामग्री मिलने की बात सामने आई है।

शादी का झांसा और धर्म परिवर्तन का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया।

पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और बातचीत की जांच कर रही है।

मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने POCSO सहित संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की है।

आपत्तिजनक तस्वीरें और मैसेज भेजने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज और अश्लील सामग्री भेजता था।

छात्रा के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी शादीशुदा, दो बच्चों का पिता
परिजनों के मुताबिक, सैयद फैजान हुसैन पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। मामले की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि, आरोपी पर लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान साक्ष्यों के आधार पर होगी।

पुलिस खंगाल रही डिजिटल रिकॉर्ड
पुलिस अब आरोपी और छात्रा के बीच हुई बातचीत, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने में आरोपी की भूमिका क्या रही और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

11 minutes ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

14 minutes ago
पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला
Top News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

19 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

30 minutes ago
देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद
Top News

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

31 minutes ago
रेप केस में समझौते का दबाव
Top News

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

32 minutes ago
सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

39 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

about 1 hour ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

about 1 hour ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

about 1 hour ago
फर्जी रौब
Top News

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

about 1 hour ago
दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा
Top News

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का
Top News

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

about 2 hours ago
झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक
Top News

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

about 2 hours ago
तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी
Top News

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

about 2 hours ago
मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा
Top News

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

about 2 hours ago
'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी
Top News

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!