खबर
Top News

पति के अफेयर का ऑडियो मोहल्ले में बजाने का आरोप: बदनामी से आहत महिला ने दी जान; परिजन ने पड़ोसियों पर ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
पति के अफेयर का ऑडियो मोहल्ले में बजाने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाड़ी इलाके में एक महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। ममता यादव ने कथित तौर पर जहर खा लिया था।

गंभीर हालत में उन्हें जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।

परिजन का आरोप है कि निजी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग को मोहल्ले में तेज आवाज में बजाकर महिला को बदनाम और परेशान किया जा रहा था। इसी से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने महिला का शव पुरानी छावनी थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

15 साल पहले हुई थी शादी
ममता यादव की शादी करीब 15 साल पहले रामहेत यादव से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक, कुछ समय से ममता से जुड़ी एक निजी बातचीत की रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में ममता की पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बातचीत थी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी पक्ष ने इस रिकॉर्डिंग को मोबाइल के जरिए तेज आवाज में बजाया, जिससे आसपास के लोगों तक निजी बातचीत पहुंच गई।

बदनामी के बाद तनाव में थीं महिला
परिजन का कहना है कि रिकॉर्डिंग सार्वजनिक होने और कथित तौर पर लगातार परेशान किए जाने से ममता मानसिक रूप से काफी तनाव में थीं। 17 अगस्त को पति और बच्चे घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान ममता ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

घर लौटने पर पति ने उनकी हालत बिगड़ी देखी तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।

परिजन ने लगाए गंभीर आरोप
ममता की मौत के बाद परिजनों ने सुरेंद्र यादव, रेखा यादव, राजपाल यादव, विनोद यादव और जूली यादव पर उन्हें परेशान करने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।

परिजन का कहना है कि इन लोगों की कथित हरकतों के कारण ममता सामाजिक रूप से काफी परेशान और तनावग्रस्त थीं।

आक्रोशित परिजनों ने शव थाने के सामने रखकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रही पुलिस
थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद की जानकारी सामने आई है।

पुलिस मृतका के परिजन के बयान दर्ज करने के साथ ही ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत
Top News

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

12 minutes ago
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

20 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

42 minutes ago
आरक्षक से साइबर ठगी
Top News

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

about 1 hour ago
चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

about 1 hour ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

about 1 hour ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

about 1 hour ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

about 2 hours ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

about 2 hours ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

about 2 hours ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 20 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 20 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 20 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 20 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 20 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 20 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 20 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 20 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 20 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!