शहर में हादसों ने मचाई सनसनी: अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत; अज्ञात वाहनों ने तीन की ली जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रविवार शाम से देर रात तक अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। कनाड़िया, आजाद नगर, विजय नगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में तीन लोगों को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारी, जबकि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
ओवरटेक के दौरान लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर
कनाड़िया के बिचौली मर्दाना गांव के पास रविवार शाम घर लौट रहे 40 वर्षीय अशोक परमार को एक लोडिंग वाहन ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अशोक एक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। परिवार में बेटा और बेटी हैं।
सड़क पार करते समय दिव्यांग की मौत
आजाद नगर के मूसाखेड़ी में शराब दुकान के पास 35 वर्षीय संजय ठाकरे को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। संजय दिव्यांग थे और अपने जीजा के पास इंदौर में रहते थे। उन्हें रविवार शाम भोपाल में रिश्तेदारों के यहां जाना था।
सी-21 मॉल के पास युवती को वाहन ने कुचला
विजय नगर स्थित सी-21 मॉल के पास रविवार दोपहर निकिता लोधी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल निकिता को लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। नरसिंहपुर निवासी निकिता इंदौर में किराए से रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
ट्रेन की चपेट में आया युवक, पहचान नहीं
लसूड़िया थाना क्षेत्र के सेटेलाइट जंक्शन के पास रात करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
बायपास पर बाइक सवार की मौत
लसूड़िया क्षेत्र में ही एकेवी यूनिवर्सिटी के पास बायपास पर बाइक सवार 29 वर्षीय शिवराज मालवीय, निवासी टिकरिया, देवास को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस हादसों में शामिल वाहनों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!