हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मगरखेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक-ट्राले ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 26 वर्षीय भूमि शर्मा ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्रेन से हटाया ट्रक, शव निकाला
टक्कर के बाद भूमि का शव ट्रक के नीचे फंस गया। सूचना मिलते ही बलकवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर शव बाहर निकलवाया।
बाइक चला रहे आशीष परमार भी हादसे में घायल हुए। उन्हें हाईवे एंबुलेंस से ठीकरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद 5 किमी लंबा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया गया।
ट्रक चालक फरार, तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!