आकाश इंटरप्राइजेस पर 7.92 करोड़ रुपए जुर्माना: अवैध मुरम खनन पर बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्राकृतिक संपदा की चोरी करने वाले माफियाओं के खिलाफ कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में प्रशासन ने अब तक की सबसे सख्त दंडात्मक कार्रवाई की है। अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य के न्यायालय ने आकाश इंटरप्राइजेस पर 7 करोड़ 92 लाख रुपये का भारी-भरकम अर्थदंड अधिरोपित किया है। विकास कार्यों की आड़ में सरकारी खजाने को चपत लगाने और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली फर्म के खिलाफ जारी इस आदेश ने जिले के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।
मामला जनपद पंचायत सांवेर के ग्राम जवाहर टेकरी रिंगनोदिया का है। यहां सड़क निर्माण के लिए मुरम खुदाई की अनुमति प्रदान की गई थी, जिसे फर्म ने अवैध कमाई का जरिया बना लिया। जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ आकाश इंटरप्राइजेस को जितनी मात्रा और जिस गहराई तक खुदाई की इजाजत थी, उसने उन तमाम सीमाओं को पार कर धरती का सीना छलनी कर दिया।
माफिया ने न केवल स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर खुदाई की, बल्कि निर्माण में उपयोग करने के बजाय इस बेशकीमती सरकारी मुरम को चोरी-छिपे खुले बाजार में व्यावसायिक रूप से बेचकर मोटा मुनाफा भी कमाया।
अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य के न्यायालय में चली लंबी सुनवाई और तकनीकी जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ फर्म ने शासन के साथ बड़ा विश्वासघात किया है। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक पद्धति से मापन किया, तो स्वीकृत क्षेत्र से कहीं अधिक अवैध उत्खनन पाया गया।
न्यायालय ने फर्म द्वारा प्रस्तुत दलीलों को दरकिनार कर पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर 7.92 करोड़ रुपए का जुर्माने लगाया। यह कार्रवाई प्रमाण है जिले में रसूख की आड़ में किए जा रहे अवैध कार्यों के दिन अब लद चुके हैं।
सांवेर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई ने उन सिंडिकेट्स की नींव हिला दी है जो सरकारी प्रोजेक्ट्स को ढाल बनाकर अवैध खनन का काला कारोबार संचालित कर रहे थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस फैसले से स्पष्ट संदेश दिलाया है जिले की खनिज संपदा पर डाका डालने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन उन सभी अनुमतियों की दोबारा जांच करवा रहा है जहां निर्माण के नाम पर बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है। अन्य ठेकेदारों और माफियाओं के खिलाफ भी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!