खबर
Top News

महिला और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर पीटा: भाजपा नेता बोला- मेरे सामने सेक्स करो; मना करने पर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 1:19 pm
शेयर करें:
महिला और उसके दोस्त को निर्वस्त्र कर पीटा

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
जिले में एक महिला और उसके दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोग देर रात महिला के घर में घुसे और दोनों को निर्वस्त्र कर लकड़ी के डंडे, मोगरी और बेसबॉल बैट से पीटा।

इलाज के दौरान मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल हरिराम गोमाजी उर्फ हरिराम सिरवी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला घायल है। आरोपियों ने कथित तौर पर मारपीट का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रात 2 बजे पीछे के रास्ते से घर में घुसे
पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 2 बजे आरोपी पेटलावद की अटल बस्ती स्थित महिला के घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर वे कथित तौर पर पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

मारपीट शुरू कर दी
घर में मौजूद हरिराम ने महिला को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद हरिराम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।

महिला ने बताया- आरोपी से 14 साल तक था संबंध
घायल महिला ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया कि मुख्य आरोपी देवा पिता थावरिया सिंगाड़ के साथ उसका करीब 14 साल तक प्रेम संबंध रहा था। करीब एक साल पहले उसने उससे दूरी बना ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था।

महिला के मुताबिक, वह 31 जुलाई को हरिराम के साथ उज्जैन दर्शन करने गई थी और दोनों 1 अगस्त की शाम वापस लौटे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर मुख्य आरोपी नाराज था।

परिजन का आरोप- पहले घर आकर दी थी धमकी
मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि घटना से पहले आरोपी धार जिले के धुलेट स्थित उनके घर भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।

रविवार सुबह परिवार को पेटलावद अस्पताल से हरिराम के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी।

मारपीट का वीडियो बनाने का भी आरोप
आरोप है कि हमलावरों ने महिला और हरिराम के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार का वीडियो भी बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले को लेकर आक्रोश बढ़ गया।

शव रखकर थाने के बाहर प्रदर्शन
हरिराम की मौत के बाद परिजन और सिरवी समाज के लोग बड़ी संख्या में राजगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

हत्या का केस दर्ज, आरोपियों की तलाश
पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी देवा सिंगाड़ और उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 115(2), 351(2) और 3(5) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं। मुख्य आरोपी जनपद अध्यक्ष का पति और भाजपा नेता बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द
Top News

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

6 minutes ago
इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

10 minutes ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

22 minutes ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

38 minutes ago
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

38 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

about 1 hour ago
दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

about 2 hours ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

about 2 hours ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 3 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 3 hours ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 3 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 3 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 20 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 21 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 21 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 21 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 21 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 21 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 21 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!