खबर
Top News

श्रीलंका की साख और पाकिस्तान की उम्मीदों का करुण अंत: साहिबजादा के रिकॉर्ड और अबरार के आंसुओं में डूबी टीम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 12:31 pm
शेयर करें:
श्रीलंका की साख और पाकिस्तान की उम्मीदों का करुण अंत

खुलासा फर्स्ट, हेमंत उपाध्याय।
एशिया की दो प्रमुख टीमों के लिए इस बार का टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट न केवल एक दु:स्वप्न बल्कि एक त्रासदी की तरह ही रहा। ये टीमें हैं - पाकिस्तान और श्रीलंका, कभी जिन्हें विपक्षी टीमें मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में शुमार करती थी। इस टूर्नामेंट से पहले ही अपना बोरिया-बिस्तर बांध चुकी श्रीलंका टीम के खिलाफ मुकाबले में समीकरणों और आंकड़ों के कारण पाकिस्तान के सपने भी दफन हो गए। निश्चित रूप से श्रीलंका ने इस मैच के माध्यम से अपने जख्मों पर भरपूर मरहम लगाने का काम किया और बता दिया कि उसकी जुझारू क्षमता अभी बाकी है।

पीड़ा का अंदाज लगाना निश्चित ही मुश्किल
 निराशा के साथ पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा और श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका अपने साथियों के साथ जब घर लौट रहे होंगे तो उनकी पीड़ा का अंदाज लगाना निश्चित ही मुश्किल होगा। इस पल में पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों की आंखों में नमी साफ देखी जा सकती थी। इसमें कोई दो राय नहीं कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच ने खेल की ऊंचाइयों को स्पर्श किया। इसलिये ही इस मैच के बाद जीतकर भी पाक कप्तान सलमान अली आगा के साथ श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका भी निराश नजर आए।

खिताब के दावेदारों और तगड़ी टीमों में शुमार थी
मौजूदा विश्व कप की सहमेजबान टीम श्रीलंका खिताब के दावेदारों और तगड़ी टीमों में शुमार थी, लेकिन उसका पत्ता सुपर-8 चरण से पहले ही कट गया। दबाव में टीम का बिखरना अक्सर देखा गया। अपनी घरेलू पिचों पर ही उन्हें मन मसोसकर रह जाना पड़ा।  इस प्रदर्शन के बाद मुख्य प्रशिक्षक सनथ जयसूर्या ने तो सारी जिम्मेदारी अपने सिर लेकर पद छोड़ने की बात कह दी है।

समीकरणों में उलझी रही पाकिस्तान टीम
बांग्लादेश का साथ देने से पहले खेलने से ही इंकार करने के बाद बाद में राजी हुई पाकिस्तान टीम समीकरणों में उलझी रही, लेकिन यह भी सच है कि उसका प्रदर्शन अपेक्षाओं को भी नहीं छू सका। इस विश्व कप में रिकॉर्डों की नई इबारत लिखने वाले उसके खिलाड़ी या तो अवसरों को नहीं भुना सके, या दबाव के बीच निर्णायक अवसरों पर चूक गए।

इस एक रन ने बदल दी पूरी कहानी
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में रोमांच परवान चढ़ा श्रीलंका की पारी के 16वें ओवर में । पाकिस्तान के गेंदबाज अपनी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे थे, लेकिन दासुन शनाका की कप्तानी पारी ने सारा खेल ही नहीं बिगाड़ा, पाकिस्तान को बाहर भी करवा दिया। जैसे ही श्रीलंका टीम ने अपना 148वां रन बनाया, पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें आधिकारिक तौर पर खत्म हो गईं। सोचिये क्या दृश्य था-एक तरफ लेग स्पिनर अबरार अहमद मैदान पर ही घुटनों के बल बैठकर रोने लगे थे, जबकि दूसरी ओर पाक कप्तान सलमान अली आगा सीमा रेखा पर खड़े होकर आसमान की ओर पता नहीं क्या देख रहे थे, किससे अपने दु:ख को बयां कर रहे थे। शायद वे पाकिस्तान टीम की किस्मत को ही ताक रहे थे, जो ऐसे मौकों पर उसका साथ छोड़ देती है।

गौर कीजिये पाक कप्तान सलमान के बयान पर
मैच के बाद सलमान के बयान पर गौर कीजिये-  "हम सेमीफाइनल के लायक नहीं थे। अगर आप 212 रन बनाकर भी 147 का बचाव नहीं कर सकते, तो आपको अपनी रणनीति पर सवाल उठाने होंगे। अबरार के आंसू हम सबकी विफलता हैं।" अब पराजय हुई, टूर्नामेंट से बाहर हो गए तो पूर्व सितारे कहां पीछे रहने वाले हैं। बकौल पूर्व कप्तान वसीम अकरम-"पाकिस्तान क्रिकेट को 'रीसेट' करने का वक्त आ गया है। फिटनेस और अनुशासन का स्तर गिर चुका है। साहिबजादा ने रिकॉर्ड बनाया, लेकिन टीम भावना कहाँ थी? यह कहना आसान है कि हम रन रेट से बाहर हुए, लेकिन सच यह है कि हमने टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों में ही अपनी स्थिति खराब कर ली थी। मैं अपनी कप्तानी और टीम के चयन की पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ।" शोएब अख्तर भी बोले- " पाक टीम मैनेजमेंट ने अबरार अहमद जैसे मैच विनर को शुरुआती मैचों में बाहर रखकर पाप किया है। वह लड़का मैदान पर रोया है, लेकिन असल में उन लोगों को रोना चाहिए जिन्होंने टीम चुनी। समस्या हमारी सोच में है।"

विराट से आगे निकल गए साहिबजादा फरहान
उल्लेखनीय है कि इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबाजादा फरहान ने शतक जमाकर  विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इससे पहले विराट के नाम टी-20 विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान था। विराट के बल्ले ने 2014 के टी-20 विश्व कप 2014 में 6 पारियों में 319 रन उगले थे। वहीं, फरहान ने 6 पारियों में 383 रन बनाकर खुद को विराट से आगे कर लिया।

साहिबजादा और फखर जमान के बीच भी सबसे बड़ी साझेदारी
एक बात और साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी निभाई, जो टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई । इससे पहले यह कीर्तिमान न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और फिन एलन के नाम था। इन दोनों ने इसी वर्ष यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ चेन्नई में पहले विकेट के लिए 175 रनों की नाबाद भागीदारी निभाई थी।

आसानी से नहीं जाने देता चाहते थे पाकिस्तान को
और श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका का कहना था- "हम पहले ही बाहर थे, लेकिन हम पाकिस्तान को आसानी से नहीं जाने देना चाहते थे। आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर भी हारना अखरता है, पर अंपायर का आखिरी गेंद पर फैसला विवादित था।"

टैग:

संबंधित समाचार

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन
Top News

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

6 minutes ago
राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
Top News

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

12 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

16 minutes ago
240 यात्रियों से भरा जहाज लापता
Top News

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

27 minutes ago
25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी
Top News

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

34 minutes ago
MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून
Top News

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

40 minutes ago
BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित
Top News

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

about 1 hour ago
लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म
Top News

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
दो सड़क हादसों में दो की मौत
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

about 1 hour ago
तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 18 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 18 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 18 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 19 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 19 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 19 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 19 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!