सुबह रंगों की बौछार: तो शाम को रनों की बहार के बाद इठलाया राजवाड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

देर रात तक मना भारत की जीत का जश्न, कैलाश विजयवर्गीय व गोलू शुक्ला भी पहुंचे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रविवार का दिन राजवाड़ा के लिए दोहरी खुशी वाला रहा। सुबह रंगपंचमी पर इंदौर की ऐतिहासिक चार गेरें और दो फाग यात्राओं का साक्षी बना तो शाम को भारत के विश्वकप जीतने की खुशी का गवाह भी रहा। इस तरह एक ही दिन में दो बड़ी खुशियों पर राजवाड़ा इठलाता नजर आया।
सुबह निकली रंगारंग गेरों के दौरान राजवाड़ा ने उस परंपरा को जीया, जो इंदौर की आन-बान-शान है। शाम को एक बार फिर यहां लोगों का भारी जमावड़ा लगा। बड़ी संख्या में जुटे क्रिकेटप्रेमियों ने भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप विजेता बनने की जमकर खुशियां मनाईं। रात्रि करीब 10.30 बजे से ही राजवाड़ा पर क्रिकेटप्रेमी जुटना शुरू हो गए थे और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ तिरंगे लहराने लगे थे।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में क्रिकेट के विश्वविजेता बनने पर बेहद खुशी थी। परिवार भी बड़ी संख्या में पहुंचे और कारों की छत पर खड़े होकर तिरंगा लहराया। बच्चों में गजब का जोश और उत्साह था। लोगों का ये उत्साह तब और बढ़ गया, जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी राजवाड़ा पहुंचे और एक मंच पर तिरंगा लहराकर उन्होंने कहा भारत किसी भी मामले में किसी से कम नहीं है।
युवाओं में अद्भुत जोश और उमंग है, जो हमें सदा आगे रखती है। थोड़ी देर बाद विधायक गोलू शुक्ला भी पहुंचे और उन्होंने भी तिरंगा लहराकर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ क्रिकेटप्रेमियों को बधाई दी। उत्सव मनाने वाले रंगे-पुते चेहरे भी शामिल थे, जो दिनभर रंग खेलते रहे और शाम को दोगुना जोश के साथ राजवाड़ा पहुंचे।
रात्रि करीब 11.45 बजे राजवाड़ा पर पुलिस जवान पहुंच गए और क्रिकेटप्रेमियों को वापस भेजना शुरू कर दिया। इस दौरान तीन-चार जगह युवा आपस में झगड़ भी लिए, लेकिन मामला शांत हो गया।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!