इंदौर से ड्रग्स ले जाकर बड़वाह में बेचने वाला तस्कर हुआ गिरफ्तार: तस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने इंदौर में दबिश मारकर मुख्य सप्लायर को भी पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़वाह पुलिस ने इंदौर से सप्लाई होकर निमाड़ क्षेत्र में फैल रहे ब्राउन शुगर के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए बड़वाह क्षेत्र के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की थी।
पुलिस पूछताछ में तस्कर ने खुलासा किया कि वह इंदौर के एक बड़े सप्लायर से उक्त ब्राउन शुगर खरीदकर लाकर बड़वाह क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेच रहा था। जिसके बाद पुलिस ने इंदौर में दबिश देकर सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बड़वाह टीआई बलराम सिंह राठौर के मुताबिक 12 फरवरी को बड़वाह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओमप्रकाश उर्फ कालूबोस, निवासी बजरंग घाट बड़वाह, इंदौर की ओर से ब्राउन शुगर लेकर जंगल के रास्ते सुलगांव–रावत पलासिया होते हुए बड़वाह आने वाला है। सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित कर टीम के साथ सुलगांव फाटा और कड़िया कुंड रोड की ओर जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर बुलेट मोटरसाइकिल युवक ओमप्रकाश को पकड़ा।
उसके पास से तलाशी में 6.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला तो आरोपी के पूर्व में लड़ाई-झगड़े, आबकारी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल सात केस दर्ज मिले। पूछताछ में आरोपी कालूबोस ने ब्राउन शुगर के सप्लायर के तौर पर इंदौर निवासी वसीम उर्फ विक्की का नाम उजागर किया।
इस इनपुट पर एक विशेष टीम तत्काल इंदौर रवाना हुई और स्कीम नंबर 71, गुमास्ता नगर से वसीम उर्फ विक्की पिता रफीक खान (43) को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी से ड्रग्स के नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी हैं। आरोपी को पकड़ने में एसआई मोहरसिंह बघेल, एएसआई शिवप्रसाद वर्मा, कमल कुशवाह, प्रधान आरक्षक मनोज कुशवाह, कैलाश चौहान, आरक्षक नितिन बौरासी, दीपक तोमर, आशीष कुशवाह, शिवेन्द्र राजावत, राहुल, विजय, राकेश, आयुष, निखिल, शिवचरण, रोहित और विनोद गुर्जर की अहम भूमिका रही।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!