चाकू लेकर महिला के घर घुसे बदमाशों का जुलूस: कुख्यात सादिक काला समेत दो गिरफ्तार; 14 से ज्यादा अपराध हैं दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो इलाकों में घुटनों के बल बैठाकर मंगवाई माफी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर घुसकर चाकू की नोक पर मारपीट और धमकी देने वाले कुख्यात बदमाश को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इलाके में जुलूस निकालकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को कड़ा संदेश दिया। जुलूस के दौरान आरोपियों को घुटनों पर बैठाकर आम लोगों से माफी भी मंगवाई गई।
चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले के मुताबिक शुक्रवार को नसीम बी और सिद्दीक पठान ने शिकायत की थी सहयोग नगर निवासी कुख्यात बदमाश सादिक उर्फ काला साथियों अज्जू बाटला और फैयाज मंसूरी के साथ उनके घर में घुस आया था।
चाकू दिखाकर डराया-धमकाया, गाली-गलौच की और मारपीट कर अवैध रूप से पैसे की मांग की। शिकायत को पुलिस ने गंभीरता लिया। विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी सादिक उर्फ काला (44) निवासी सहयोग नगर और उसके साथी फैयाज मंसूरी (23) निवासी ई सेक्टर चंदन नगर को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान सादिक के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल खटकेदार धारदार चाकू जब्त किया। सादिक काला के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने, अड़ीबाजी और धमकी जैसे करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के दो मामलों में दोषसिद्ध भी है। पुलिस फरार अज्जू बाटला की तलाश में जुटी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खौफ मिटाने के लिए निकाला जुलूस- आरोपी का इलाके में खौफ खत्म करने और आम लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस ने सादिक काला का रानी पैलेस और लाल स्कूल के आसपास जुलूस निकाला।
इस दौरान आरोपी ने सड़क पर घुटनों के बल बैठकर लोगों से माफी मांगी और भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई। लोगों ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन कर तालियां बजाकर पुलिस टीम का आभार जताया।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!