महाकाल की नगरी में ट्रैफिक का नया समाधान: 945 करोड़ के कॉरिडोर का भूमिपूजन; मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम उज्जैन पहुंचकर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कालिदास अकादमी में उन्होंने होमगार्ड और एसडीआरएफ की आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी देखी और आपात स्थिति में बचाव की तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद 945.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 5.30 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया।
बाढ़-आगजनी से लेकर हादसों तक की तैयारी
प्रदर्शनी में बाढ़, आगजनी, भवन हादसे और सड़क दुर्घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक रेस्क्यू उपकरण प्रदर्शित किए गए। मुख्यमंत्री ने इनकी कार्यप्रणाली समझी और जवानों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने होमगार्ड की ट्रेनिंग का शुभारंभ करते हुए आपदा मित्रों को भी व्यवस्था से जोड़ने और जवानों को लगातार प्रशिक्षित रखने पर जोर दिया।
945 करोड़ से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
एलिवेटेड कॉरिडोर के दो प्रमुख हिस्से होंगे। पहला इंद्रा नगर चौराहे से नीलगंगा चौराहे तक और दूसरा निकास चौराहे से इंदौर गेट तक बनेगा। कुल 5.30 किमी लंबे इस कॉरिडोर से शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में सालभर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और सिंहस्थ के दौरान यह कई गुना बढ़ेगी। एलिवेटेड कॉरिडोर से पुराने शहर के साथ महाकाल, काल भैरव, मंगलनाथ सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
सिंहस्थ के लिए निजी क्षेत्र से भी सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को दुनिया के बड़े आयोजनों में अलग पहचान दिलाने के लिए सरकार यातायात, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं पर एक साथ काम कर रही है। उन्होंने निजी क्षेत्र से होटल, धर्मशाला, अस्पताल, होम-स्टे और अन्य सुविधाओं के विकास में भागीदारी की अपील भी की।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!