बिजनेसमैन के घर में लगी भीषण आग: बहू की दम घुटने से मौत; मंत्री और विधायक मौके पर पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे एक कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही घर से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। उस समय घर के अंदर परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। इनमें से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक महिला की मौत हो गई।
दमकल ने खिड़कियां तोड़कर किया रेस्क्यू
आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने खिड़कियां तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
इसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतका के ससुर अशोक अग्रवाल को हार्ट अटैक आ गया, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
एसी चालू करते ही लगी आग की आशंका
रुचिका चौहान ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक घर में एसी चालू किया गया था, जिसके बाद अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई।
अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के अनुसार आग बुझाने में अब तक 35 से ज्यादा गाड़ियों का पानी इस्तेमाल किया जा चुका है।
दम घुटने से महिला की मौत
बताया जा रहा है कि मकान में व्यापारी परिवार के तीन भाई गिर्राज, दिनेश और हरिओम एक साथ रहते हैं। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। घर में धुआं भर जाने की वजह से अंकिता अग्रवाल (पत्नी सचिन अग्रवाल) का दम घुट गया।
उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मंत्री और विधायक पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
कंजेस्टेड एरिया के कारण राहत कार्य में दिक्कत
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां लगाई गईं। इसके अलावा टैंकरों के जरिए भी पानी की सप्लाई की गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया, हालांकि ऊपरी मंजिलों पर कुछ जगहों से लपटें उठती रहीं।
प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र बेहद संकरी गलियों वाला है, जिसके कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत हुई और आग बुझाने में देरी हुई।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!