केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
सावन के पहले सोमवार पर केदारनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। बारिश और ठंड के बीच भी शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।
देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
सावन माह के विशेष महत्व को देखते हुए इन दिनों केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 14.25 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा पूरी कर धाम पहुंच रहे हैं। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पहले की तरह अटूट बनी हुई है।
श्रद्धालु बोले- बाबा केदार बुलाते हैं तभी दर्शन होते हैं
केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का यादगार आध्यात्मिक अनुभव बताया। उनका कहना है कि बाबा केदार के दर्शन से मन को अद्भुत शांति मिलती है। श्रद्धालुओं ने कहा कि हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम की दिव्यता और प्राकृतिक सौंदर्य हर भक्त को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है। कई कांवड़ियों ने गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
दर्शन व्यवस्था को लेकर प्रशासन और BKTC अलर्ट
बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि सावन सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति और जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं। दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
भक्तिमय हुआ केदारनाथ धाम
सावन मास में भगवान केदारनाथ के दर्शनों और गंगाजल लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। कावड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते सोनप्रयाग पार्किंग में भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। कई दिनों में पार्किंग में इतनी अधिक संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं कि उन्हें खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ रही है।
बड़ी संख्या में बाइक सवार कावड़िये भी विभिन्न राज्यों से केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सावन मास में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से बारिश के बीच केदारनाथ धाम एक बार फिर भक्तिमय हो उठा है। बाबा केदार के जयकारों और बम-बम भोले के उद्घोष से धाम गूंज रहा है। कांवड़िए मंदिर में पूजा-अर्चना कर गंगाजल प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं।
संबंधित समाचार

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!