भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन: इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचेंगे और सुपर कॉरिडोर स्थित मैदान में स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
घंटे से अधिक समय रुकने की संभावना
कार्यक्रम में नवीन स्वामित्व योजना के कुछ लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। इसके बाद वे कार्यक्रम में मौजूद लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इंदौर में उनके करीब सवा घंटे से अधिक समय रुकने की संभावना है।
50 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने की तैयारी
भाजपा नेताओं के मुताबिक कार्यक्रम के लिए सुपर कॉरिडोर का मैदान इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा सकती है। पार्टी के अनुसार कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।
लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए 1800 से ज्यादा बसों की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है। इसके चलते कार्यक्रम के दिन शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है।
एयरपोर्ट से आसान कनेक्टिविटी भी वजह
सुपर कॉरिडोर मैदान को चुनने की दूसरी बड़ी वजह इसकी एयरपोर्ट से आसान कनेक्टिविटी बताई जा रही है। कार्यक्रम के बाद नवीन के काफिले के सड़क मार्ग से आगे जाने में भी सुविधा रहेगी।
पुलिस और प्रशासन ने वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
लाभार्थियों को मिलेगा मालिकाना हक का प्रमाण
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में जमीन पर मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। नितिन नवीन मंच से कुछ लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से प्रमाण-पत्र देंगे।
इसके बाद वे सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, प्रवेश-निकासी और लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इंदौर के बाद नीमच और उज्जैन जाएंगे
इंदौर कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन नीमच और उज्जैन भी जाएंगे। नीमच के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़े जाने से जुड़े कार्यक्रम में उनके शामिल होने की संभावना है। इसके बाद वे उज्जैन में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित दीपोत्सव में शामिल होंगे।
यहां क्षिप्रा के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में करीब 25 लाख दीप प्रज्वलित करने की तैयारी है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।
17-18 सितंबर को उज्जैन में मोहन भागवत
आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भी 17 और 18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे। 17 सितंबर को उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं बताया गया है। 18 सितंबर को वे देवास रोड स्थित गीता भवन में आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में युवाओं से संवाद करेंगे।
नितिन नवीन और मोहन भागवत के एक ही समय मध्य प्रदेश में रहने को लेकर दोनों की मुलाकात की राजनीतिक चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी किसी मुलाकात का आधिकारिक कार्यक्रम सामने नहीं आया है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम से दो दिन पहले BJP का आयोजन
इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे ठीक दो दिन पहले नितिन नवीन का बड़ा आयोजन होने के कारण भाजपा के कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने आईडीए का मैदान तय किया गया है और कांग्रेस औपचारिक अनुमति की प्रक्रिया में है। ऐसे में लगातार दो बड़े राजनीतिक आयोजनों के कारण शहर में पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ना तय माना जा रहा है।
वीआईपी सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक चुनौती
नितिन नवीन का कार्यक्रम सरकारी स्वरूप का होने के कारण प्रशासन के सामने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की बड़ी चुनौती है। वीआईपी सुरक्षा, एयरपोर्ट रूट, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, प्रवेश-निकासी और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
भाजपा संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय जारी है। आने वाले दिनों में मंच, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!