होली से पहले यात्रियों को झटका: इस दिन से थम जाएंगे बसों के पहिए; ऑपरेटरों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा के विरोध में प्रदेश के 29 हजार से अधिक बस संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। इसके चलते उज्जैन सहित पूरे मध्य प्रदेश में 2 मार्च से बस सेवाएं ठप हो सकती हैं। यदि हड़ताल होती है, तो होली की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उज्जैन में 5 हजार बसें रहेंगी बंद
हड़ताल के चलते उज्जैन जिले की करीब 5 हजार बसों का संचालन बंद रहेगा। 2 मार्च को होली की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बसों से अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। ऐसे में बसें बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय है।
अप्रैल से लागू होनी है नई परिवहन सेवा
अप्रैल महीने से प्रस्तावित मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा के तहत प्रदेश में बसों को अनुबंध (लीज) पर लेकर चरणबद्ध तरीके से संचालन शुरू किया जाएगा।
AICTSL को दी जाएगी जिम्मेदारी
इंदौर संभाग में बस संचालन की जिम्मेदारी AICTSL को दी जाएगी। अन्य संभागों में अलग-अलग सहायक कंपनियां संचालन करेंगी। सरकार का दावा है कि इससे यात्रियों को सुरक्षित, अनुशासित और नियमित बस सेवा मिलेगी, वहीं ऑपरेटरों की आय भी बेहतर होगी।
बस ऑपरेटरों का विरोध, चक्काजाम की चेतावनी
हालांकि मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन इस योजना का कड़ा विरोध कर रही है। प्राइम रूट बस संगठन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा ने कहा- नई परिवहन नीति से निजी बस ऑपरेटरों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। हजारों लोग बेरोजगार होंगे और किराया करीब 35 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
उन्होंने बताया कि शासन ने 24 दिसंबर को मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव कर नई कंपनी बनाकर बस संचालन की अधिसूचना जारी की है। मौजूदा बसों के परमिट छीनकर टेंडर प्रक्रिया के जरिए नई कंपनी को दिए जाएंगे, जिससे अव्यवस्था फैलेगी।
एक मार्च तक अल्टीमेटम
बस संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 1 मार्च तक मांगें नहीं मानी गईं, तो 2 मार्च से प्रदेशभर में बसों के पहिए थम जाएंगे। वर्तमान में बस संचालकों ने विरोध स्वरूप अपनी बसों पर हड़ताल के बैनर और पोस्टर भी लगा दिए हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!