फर्जी टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए सूरत के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्लू माउंटेन टूरिज्म कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को पैकेज दिलाने का झांसा देते थे और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन कर रकम हड़प लेते थे।
क्राइम ब्रांच के अनुसार एक आवेदक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ब्लू माउंटेन टूरिज्म कंपनी के नाम पर उसे सस्ता टूर पैकेज देने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने जुलाई 2025 में पैकेज अलॉट करने के नाम पर उसके क्रेडिट कार्ड से अनाधिकृत ट्रांजेक्शन कर दिए और रकम को ईएमआई में बदल दिया।
जब आवेदक को कोई टूर पैकेज नहीं मिला तो उसे ठगी का पता चला। इस धोखाधड़ी में उसके साथ करीब एक लाख रुपए की ठगी हुई थी।शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की जांच टीम ने ट्रांजेक्शन के आधार पर खातों को ट्रेस किया और साइबर तकनीक के जरिए आरोपियों की पहचान की।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरत निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में आकाश, रिजवान, शाहिद और जुनेद शामिल हैं। वहीं गिरोह के दो अन्य आरोपी भाविक और कपिल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग स्थानों से संगठित तरीके से लोगों को फोन कर सस्ते टूर पैकेज का लालच देते थे और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन कर ठगी को अंजाम देते थे। क्राइम ब्रांज को उम्मीद है कि पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी भी सामने आ सकती है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!