आज इस टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला: मेजबान टीम के पास खोने को कुछ नहीं; क्या आज बदलेंगे समीकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कैंडी।
टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण में आज पाकिस्तान के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला यह तय करेगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेगा या फिर न्यूजीलैंड को टॉप-4 का टिकट मिलेगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
शुक्रवार रात इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर समीकरण बदल दिए, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार हैं। अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी होगी। अगर लक्ष्य का पीछा करना पड़ा तो उसे 13.1 ओवर के भीतर टारगेट हासिल करना होगा।
हेड-टू-हेड में पाकिस्तान आगे
दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 17 मैच पाकिस्तान और 12 श्रीलंका ने जीते हैं। पिछली भिड़ंत में श्रीलंका ने 14 रन से बाजी मारी थी।
श्रीलंका की ताकत: निसांका और तीक्षणा
पथुम निसांका इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। 6 मैचों में 208 रन, जिसमें एक नाबाद शतक शामिल है। गेंदबाजी में महीश तीक्षणा ने 11 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है। हालांकि श्रीलंका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, लेकिन वह पाकिस्तान की राह मुश्किल जरूर बनाना चाहेगा।
पाकिस्तान की उम्मीदें फरहान और उस्मान पर
साहिबजादा फरहान ने 6 मैचों में 283 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी संभाली है। गेंदबाजी में उस्मान तारिक ने 5 मैचों में 10 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई है। आज के मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन निर्णायक हो सकता है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
पल्लेकेले में अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 16 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 15 मुकाबले जीते हैं।यह पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिलती है, लेकिन मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स का रोल अहम हो जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी को कैंडी के कुछ इलाकों में हल्के बादल और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की दहलीज तक पहुंचने की आखिरी उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम दबाव में कैसा प्रदर्शन करती है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!