खबर
Madhya Pradesh

वोटर लिस्ट में इतने लाख का अंतर: राज्य निर्वाचन आयोग करेगा विशेष जांच; इन वजहों का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 1:11 pm
शेयर करें:
वोटर लिस्ट में इतने लाख का अंतर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा अंतर सामने आया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूचियों में करीब 58 लाख मतदाताओं का अंतर पाया गया है। इस विसंगति को दूर करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष जांच शुरू कर दी है।

मतदाता सूची में प्रदेश में 5 करोड़ 39 लाख मतदाता दर्ज
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, केंद्रीय निर्वाचन आयोग की विधानसभावार मतदाता सूची में प्रदेश में 5 करोड़ 39 लाख मतदाता दर्ज हैं, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग की नगरीय निकाय एवं पंचायत मतदाता सूची में यह संख्या 5 करोड़ 97 लाख है। दोनों सूचियों के बीच करीब 58 लाख मतदाताओं का अंतर सामने आया है।

तीन वजहों से बढ़ा अंतर
22 अप्रैल से जिला स्तर पर शुरू की गई जांच में मतदाता संख्या में अंतर की तीन प्रमुख वजहें सामने आई हैं।

डुप्लीकेट मतदाता: कई लोगों के नाम एक ही नगरीय निकाय या अलग-अलग निकायों की मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज मिले हैं।

शिफ्टेड वोटर: ऐसे मतदाता जो गांव से शहर में आकर बस गए, लेकिन पंचायत की मतदाता सूची से उनका नाम नहीं हटाया गया। इससे उनके नाम पंचायत और नगरीय निकाय दोनों सूचियों में दर्ज हैं।

दो अलग-अलग पतों पर नाम: कुछ मतदाताओं के नाम अनजाने में अलग-अलग पतों पर दर्ज हो गए हैं।

एसआईआर के बाद भी नहीं हुई सूची अपडेट
राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के दौरान केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने अपनी मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम हटाए थे, लेकिन उसकी अपडेटेड सूची राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके कारण स्थानीय निकायों की मतदाता सूची में आवश्यक सुधार नहीं हो सके।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, आयोग ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को कई बार पत्र भेजकर अपडेटेड सूची मांगी, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई। ऐसे में जिला स्तर पर स्वतंत्र रूप से मतदाता सूची का सत्यापन कराया जा रहा है।

दोनों आयोगों के अलग-अलग तर्क
राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि अपडेटेड मतदाता सूची के बिना स्थानीय निकायों की सूची को पूरी तरह दुरुस्त करना संभव नहीं है। वहीं, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपी सिंह जादौन का कहना है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की नीति के तहत पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची साझा नहीं की जाती। हालांकि चुनाव के समय नियमानुसार अंतिम अपडेटेड सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।

2027 के चुनावों पर रहेगा असर
प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में 413 नगरीय निकायों और करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों के चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में यदि मतदाता सूची में मौजूद डुप्लीकेट और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का समय रहते निराकरण नहीं हुआ, तो चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं।

29 जून को होगी समीक्षा बैठक
मतदाता सूची में सुधार के लिए राज्य निर्वाचन आयोग अब एसडीआर ( शिफ्टेड, डेड, रिपीटेड/डुप्लीकेट ) के आधार पर विशेष सत्यापन अभियान चलाएगा। इस संबंध में 29 जून को सभी जिला एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक बुलाई गई है। बैठक में मतदाता सूची की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक सुधार की कार्ययोजना तय की जाएगी।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 10 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 11 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 11 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 11 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 11 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 11 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 11 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 11 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 11 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 11 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 11 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 11 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 11 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 11 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 12 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 12 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 12 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 12 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 12 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!