खबर
Madhya Pradesh

वीडियो देखिये, अवंतिका गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट: महिला समेत चार लोग घायल; खुदाई के दौरान हुआ हादसा; आग की लपटों और तेज धमाके से दहशत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 5:31 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
शहर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब निर्माण कार्य के दौरान अवंतिका गैस की भूमिगत पाइपलाइन में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक परिसर में खुदाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी या खुदाई मशीन की चपेट में अवंतिका गैस की पाइपलाइन आ गई, जिससे तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ और गैस का रिसाव शुरू हो गया।

यह भी जानकारी मिली है कि क्षेत्र में एक पार्षद द्वारा अवैध रूप से बोरिंग कराई जा रही थी, जिससे गैस पाइपलाइन में लीकेज हुआ और विस्फोट हो गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पता चला कि स्थानीय पार्षद बालमुकुंद सोनी द्वारा यहां बोरिंग कराई जा रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही अवंतिका गैस लिमिटेड, नगर निगम, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्लास्ट के बाद कुछ देर तक गैस तेजी से निकलती रही, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते गैस आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल गैस लाइन को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि खुदाई शुरू करने से पहले संबंधित एजेंसियों से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मामले की विस्तृत जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।



संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 11 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 11 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 11 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 11 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 11 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 12 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 12 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 12 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 12 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 12 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 12 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 12 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 12 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 12 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 12 hours ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

about 13 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 13 hours ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

about 13 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

about 13 hours ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!