माफिया का गुनाह: पुराना वीडियो बताकर रफा-दफा होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

एसपी अंकित जायसवाल का ‘जांच’ का दावा...
क्या रसूख के आगे घुटने टेक देगी नीमच पुलिस?
खुलासा फर्स्ट, नीमच।
कथित समाजसेवी और शराब माफिया अशोक अरोरा द्वारा सरेआम पिस्तौल लहराकर फायरिंग करने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस वायरल वीडियो पर मचे हड़कंप के बाद नीमच एसपी अंकित जायसवाल का बयान सामने आया है।
एसपी का कहना है कि यह वीडियो पुराना है और इसकी जांच करवाई जा रही है। लेकिन प्रशासन के इस तर्क ने जनता के बीच कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वीडियो पुराना होने से माफिया की गुंडागर्दी और कानून का उल्लंघन खत्म हो जाता है?
शहर में चर्चा है कि जांच का यह आश्वासन कहीं रसूखदार शराब कारोबारी को बचाने का सुरक्षित रास्ता तो नहीं? अगर यह वीडियो पुराना है, तो सवाल यह भी है कि पुलिस की खुफिया तंत्र को अब तक इसकी भनक क्यों नहीं लगी? क्या नीमच पुलिस इतनी लाचार है कि उसे एक रसूखदार की दहशतगर्दी का पता सोशल मीडिया के जरिए चलता है?
केवल जांच की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश पुलिस की साख पर बट्टा लगा रही है। अब पूरी जिले की नजरें एसपी अंकित जायसवाल पर टिकी हैं कि क्या वे इस ‘फायरिंग बाज’ पर कानून का शिकंजा कसने की हिम्मत दिखा पाएंगे या फिर रसूख के आगे एक बार फिर वर्दी बेबस नजर आएगी।
संबंधित समाचार

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!