पुलिस चौकी में बयान के बाद गटक लिया जहर: प्लॉट के नाम पर ठगी से टूटी तनीषा ने चौकी के बाहर उठाया खौफनाक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र की भागीरथपुरा चौकी के बाहर कल दोपहर हुई सनसनीखेज घटना ने पुलिस महकमे से लेकर क्षेत्रवासियों को हिला दिया। प्लॉट दिलाने के नाम पर कथित ठगी का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने बयान दर्ज कराने के बाद चौकी के बाहर निकलकर जहर गटक लिया।
इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। कुछ देर तक तो पुलिसकर्मी कुछ समझ ही नहीं पाए और उसे देखते रहे। फिर आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले कथित कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कब कसेगा?
जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को तनीषा पिता निर्मल जगताप निवासी पेनजॉन कॉलोनी, वृंदावन सब्जी मंडी समेत आठ अन्य लोगों ने कॉलोनाइजर मनीष दारकुंडे के खिलाफ अवैध कॉलोनी के माध्यम से धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
आरोप था कि जालसाज कॉलोनाइजर मनीष ने प्लॉट दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। तनीषा ने भी दो लाख रुपए दिए थे, लेकिन न प्लॉट मिला और न ही रकम। इससे आहत होकर वह थाने का दरवाजा खटखटाते हुए मौत को गले लगाने पर मजबूर हुई।
कॉलोनाइजर पर शिकंजा कसने की तैयारी
टीआई सियाराम सिंह गुर्जर का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है। शिकायतकर्ताओं के बयान और दस्तावेजों के आधार पर कॉलोनाइजर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तनीषा के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है।
बयान के बाद टूटी हिम्मत
बुधवार को शिकायत के सिलसिले में तनीषा व अन्य को कथन के लिए कल भागीरथपुरा चौकी पर बुलाया गया था। पुलिस ने सभी के बयान लिए। इस दौरान पुलिस ने समझाया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए दस्तावेजों आदि की जांच की जा रही है।
बयान दर्ज कराने के बाद तनीषा ने चौकी से बाहर निकलकर हंगामा किया और अपनी जेब से अज्ञात जहरीला पदार्थ निकालकर खा लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!