8 साल के बच्चे को टैंकर ने कुचला: घर के बाहर खड़ा था; ड्राइवर मौके से भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 साल के मासूम की जान चली गई। निरंजनपुर बस्ती में घर के बाहर खड़े बच्चे को एक निजी पानी के टैंकर ने कुचल दिया।
पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया
हादसे में टैंकर का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान कार्तिक पिता बनवारी भांड के रूप में हुई है।
घर के बाहर खड़ा था बच्चा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब कार्तिक अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर वहां से गुजरते समय उसे कुचलते हुए निकल गया।
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने टैंकर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि निरंजनपुर बस्ती के आसपास बड़ी संख्या में निजी टैंकर चलते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
परिजनों ने सुबह से ही पुलिस से टैंकर और चालक को पकड़ने की मांग की, लेकिन उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें ही डांट दिया।
काम की तलाश में इंदौर आया था परिवार
कार्तिक का परिवार मूल रूप से राजस्थान के झालावाड़ जिले के जगपुरा गांव का रहने वाला है। करीब एक साल पहले परिवार काम की तलाश में इंदौर आया था और निरंजनपुर बस्ती में झोपड़ी बनाकर रह रहा था।
कार्तिक के पिता मजदूरी के साथ ढोलक बजाने का काम करते हैं। तीन भाई-बहनों में कार्तिक सबसे छोटा था। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!