खबर
Top News

अग्निकांड से 8 मौतें: अब तक 12 से अधिक लोगों से पूछताछ; आज दर्ज होंगे परिजनों के बयान, जांच शॉर्ट सर्किट पर केंद्रित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मार्च 2026, 11:17 am
शेयर करें:
अग्निकांड से 8 मौतें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्रजेश्वरी एनएक्स स्थित अर्हम विला में हुए भीषण अग्निकांड में पुगलिया परिवार के 8 सदस्यों की दर्दनाक मौत के बाद जांच तेज हो गई है। तिलक नगर थाना पुलिस ने अब तक आसपास के एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। शुक्रवार को मनोज पुगलिया की पत्नी सुनीता, बेटे सौरभ और छोटे भाई के बयान लिए जाने की तैयारी है।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह के मुताबिक शुरुआती साक्ष्यों में यही संकेत मिले हैं, हालांकि पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष टीम भी गठित की जा सकती है।

तारों से लगातार चिंगारियां निकल रही थीं
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त बिजली के तारों से लगातार चिंगारियां निकल रही थीं और पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। परिजनों का भी दावा है कि पास के बिजली पोल में स्पार्किंग से आग भड़की, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बचाव करने वालों के भी दर्ज हुए बयान
पुलिस ने पड़ोसी महेंद्र जैन, जिन्होंने मनोज की पत्नी और बेटों को बचाया, सहित अन्य स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। बचाव में शामिल विजय जुनेजा और अन्य लोगों ने भी बताया कि चिंगारी से शुरू हुई आग तेजी से वाहनों और फिर पूरे मकान में फैल गई। आग ने देखते ही देखते मकान के तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

परिजनों के बयान से साफ होगी तस्वीर
घटना के दौरान मनोज और उनकी पत्नी सुनीता सबसे पहले जागे और बेटे सौरभ के साथ ऊपर पहुंचे। बहू सिमरन को बचाने के प्रयास में मनोज बीच में ही फंस गए। धुएं के चलते दोनों की मौत हो गई और उनके शव सबसे ऊपरी मंजिल पर मिले। अब पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि परिवार को आग का पता कब और कैसे चला, ताकि घटनाक्रम की स्पष्ट टाइमलाइन तैयार की जा सके।

सिलेंडर ब्लास्ट ने बढ़ाया खतरा
जांच में यह भी सामने आया है कि घर में एक दर्जन से अधिक कमर्शियल सिलेंडर रखे हुए थे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक बिजली सप्लाई चालू थी, जिससे पानी डालते समय करंट फैल गया और कुछ दमकलकर्मी भी चपेट में आ गए, हालांकि वे सुरक्षित बच निकले। बाद में सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

इस बात की भी चल रही जांच
फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आवासीय परिसर में इतनी बड़ी संख्या में कमर्शियल सिलेंडर क्यों रखे गए थे। परिजनों के बयान के बाद मामले में कई अहम पहलुओं पर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 14 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 14 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 14 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 15 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 15 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 15 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 15 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 15 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 15 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 15 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 15 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 15 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 16 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 16 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 16 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 16 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!