60 लाख की हेराफेरी का केस या साजिश: महिला सेल्समैन बोली-ज्वेलर्स से मिलीभगत कर पुलिस ने मुझे फंसाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के ज्वेलर्स के शोरूम से 60 लाख रुपए की ज्वेलरी हेराफेरी के मामले में अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रजत ज्वेलर्स की महिला सेल्समैन पर तुकोगंज पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ज्वेलर्स से सांठ-गांठ कर पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किए उसे झूठे केस में फंसा दिया।
महिला ने बताया कि वह पहले ही छत्रीपुरा थाने में ज्वेलर्स मालिक और उसके भाई की मानसिक प्रताड़ना, हेरासमेंट और धमकियों की शिकायत पुलिस को कर चुकी थी, लेकिन नेताओं के दबाव में शिकायत दबा दी गई।
इधर, तुकोगंज पुलिस को बयान देने के चंद घंटों बाद उस पर 60 लाख की हेराफेरी का मामला दर्ज कर दिया गया। पीड़िता जल्द पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत करने की तैयारी में है।
जबरन साथ ले जा रहे थे
जानकारी के अनुसार तुकोगंज पुलिस ने रजत माहेश्वरी की शिकायत पर उनकी शोरूम पर काम करने वाली महिला सेल्समैन के खिलाफ करीब 60 लाख रुपए के सोने के आभूषणों की हेराफेरी का केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला सामने आकर इस पूरे मामले को साजिश बता रही है।
पीड़िता के मुताबिक उसने 17 फरवरी को ही छत्रीपुरा थाने में रजत माहेश्वरी और उसके भाई सौरभ माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में उसने मानसिक प्रताड़ना और हेरासमेंट के आरोप लगाए थे, लेकिन भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी, न ही अब तक कोई कार्रवाई हुई।
माहेश्वरी ज्वेलर्स की महिला सेल्समैन ने बताया 16 फरवरी की रात रजत माहेश्वरी और उसका भाई सौरभ माहेश्वरी नशे की हालत में उसके भक्त प्रहलाद नगर स्थित घर आ धमके। उसे जबरन अपने साथ चलने के लिए कहने लगे।
विरोध करने पर उसे दोनों ने धमकाया कि अगर वह साथ नहीं चली तो उसे जान से मार देंगे और चोरी के झूठे मामले में फंसा देंगे। उसी दौरान उसके पति बाहर आ गए, जिसके बाद मामला वहीं रुक गया और उन्होंने सुबह ऑफिस में बात करने को कहा।
हेरासमेंट की शिकायत के बाद दर्ज कराया केस
महिला ने बताया कि वह वर्ष 2018 से रजत ज्वेलर्स के सिटी सेंटर स्थित शोरूम में मार्केटिंग सेल्स के पद पर कार्यरत थी। वहां शोरूम से ज्वेलरी लेकर डोर टू डोर सेल करती थी। ज्वेलरी बेचने पर उसे कमीशन दिया जाता था, लेकिन दो वर्षों से उसे करीब साढ़े सात लाख रुपए का कमीशन नहीं दिया गया।
कई बार पैसे मांगने पर रजत के भाई सौरभ माहेश्वरी ने बाजार में मंदी और नुकसान का हवाला देकर उसे टाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सौरभ माहेश्वरी उसे कई बार फार्म हाउस चलने का प्रस्ताव देता था और अक्टूबर 2025 से लगातार उस पर दबाव बना रहा था। पीड़िता ने उसकी इन बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन एक दिन ऑफिस में मौका पाकर सौरभ ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।
विरोध के बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। जिस ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर उस पर 60 लाख की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है, उसका करीब 55 लाख रुपए वह अपने निजी जेवर बेचकर चुका चुकी है। इसके दस्तावेज और रसीदें उसके पास मौजूद हैं।
जांच किए बिना ही एफआईआर दर्ज कर ली
पीड़ित महिला ने बताया कि मालिक रजत माहेश्वरी एमसीएक्स का बड़ा कारोबार करता है। 10 जनवरी 2026 को उसकी मौजूदगी में करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए के बिल फाड़ दिए गए थे, ताकि जीएसटी और कमीशन के भुगतान से बचा जा सके।
पीड़िता ने तुकोगंज पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि वह एक दिन पहले ही बयान देने थाने पहुंची थी, लेकिन मामले की गहराई से जांच किए बिना ही टीआई जितेंद्र यादव ने रविवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।
हमारे पास हेराफेरी के सारे सबूत
खुलासा फर्स्ट ने रजत ज्वेलर्स के मालिक रजत माहेश्वरी पर लगे आरोपों को लेकर उनसे चर्चा की। उन्होंने बताया कि महिला झूठे आरोप लगा रही है। हमारे पास हेराफेरी के सारे सबूत हैं।
पुराने कर्मचेरियों को चांदी चोरी में उलझाया
पीड़िता ने खुलासा फर्स्ट से चर्चा करते हुए बताया कि माहेश्वरी बंधुओं का कर्मचारियों को फंसाने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल रजत माहेश्वरी ने करीब 20 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को लाखों रुपए की चांदी चोरी के मामले में जेल भिजवा दिया था। पीड़िता का कहना है कि जब भी कारोबार में घाटा होता है तो दोनों भाई अपने रसूख और पैसों के दम पर कर्मचारियों पर झूठे केस दर्ज करवाकर उन्हें बलि का बकरा बना देते हैं।
पीड़ित महिला के मुताबिक इस बार भी एमसीएक्स में हुए नुकसान के बाद षड्यंत्रपूर्वक उसे निशाना बनाया गया है। आरोप लगाया कि माहेश्वरी बंधुओं के रिश्तेदार खुलेआम उसे धमका रहे हैं। महिला के अनुसार उनके चाचा ने उसे कहा कि 15–20 लाख रुपए पुलिस के मुंह पर मारकर तुझे ऐसा उलझा देंगे कि जिंदगीभर निकल नहीं पाएगी। तुझे इंदौर में रहने लायक नहीं छोड़ेंगे, हमारे भतीजों की पहुंच बहुत ऊपर तक है।
मामला जांच में है...
ज्वेलर्स मालिक और उसके भाई पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछले दिनों महिला सेल्समैन ने मानसिक प्रताड़ना, हेरासमेंट और धमकियों की शिकायत की थी। मामले में जांच जारी है। माहेश्वरी बंधुओं को बयान के लिए बुलाया है। संजीव श्रीवास्तव, टीआई छत्रीपुरा
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!