सिंहासा आईटी पार्क के पास पकड़ी 55 पेटी अंग्रेजी शराब: शराब तस्करी पर चंदन नगर पुलिस का प्रहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा और अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के दावों के बीच तस्कर भी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में चंदन नगर पुलिस ने देर रात गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकडी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक वाहन को रोका, जिससे अंग्रेजी शराब और बीयर की 55 पेटियां बरामद हुईं।
बताया जा रहा है पुलिस को देखकर आरोपी ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी और वह दबोच लिया गया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 9.60 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चंदन नगर थाने के एसआई एसएस ओसारी की शिकायत पर पुलिस ने पवन पिता परमानंद देवड़ा (28) निवासी ग्राम नांदेड तहसील तराना जिला उज्जैन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी एक वाहन में बड़ी मात्रा में शराब भरकर शहर से बाहर भेजी जा रही है।
पुलिस ने सिंहासा आईटी पार्क गेट के पास घेराबंदी कर मारुति सुजुकी इको वाहन क्रमांक MP09 ZP 3015 को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया। टीआई तिलक करोले के मुताबिक वाहन में 40 पेटी अंग्रेजी शराब और 15 पेटी बियर मिली।
इस तरह कुल 351.72 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और 180 लीटर बीयर जब्त की गई है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 9 लाख 60 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया बायपास स्थित आउटर क्षेत्र से शराब भरी थी। रतलाम में डिलीवरी देने जा रहा था। पुलिस को उसकी बात पर भरोसा नहीं है। पुलिस का मानना है सख्ती से पूछताछ के बाद तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!