इस नेता के पौधारोपण संकल्प के 5 वर्ष पूर्ण: अब किस दिन विशेष आयोजन; कौन हस्तियां होंगी शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनोखे पौधारोपण संकल्प के 5 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 19 फरवरी को नई दिल्ली के पूसा स्थित एपी शिंदे हॉल, नॉस्क कॉम्प्लेक्स में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन उस हरित यात्रा का उत्सव है, जो शिवराज सिंह चौहान द्वारा 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती पर अमरकंटक में "रुद्राक्ष" और "साल" के पौधे रोपकर लिए गए संकल्प से शुरू हुई थी कि वे प्रतिदिन कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और जिसे उन्होंने पूरी निरंतरता के साथ निभाया है।
19 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से होगी, जहां 5 पौधे रोपे जाएंगे, जो इस संकल्प की निरंतरता और भविष्य की हरित प्रतिबद्धता का प्रतीक होंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ होगा, जिसके तहत “शिवराज सिंह चौहान द्वारा पौधारोपण के 5 वर्ष” की यात्रा पर आधारित विशेष वीडियो और कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की जाएगी।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के व्यक्तिगत संकल्प से शुरू होकर जनभागीदारी, पर्यावरण-जागरूकता और सामाजिक चेतना से जुड़े इस अभियान की प्रमुख झलकियां सामने आएंगी। यहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य संबोधन में अपने पांच वर्ष के दैनिक पौधारोपण संकल्प, उससे जुड़े अनुभवों, जनसहभागिता और भविष्य की दिशा पर विस्तार से बात करेंगे, जिसमें वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की अपनी दृष्टि साझा करेंगे।
कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार के डॉ. चिन्मय पंड्या, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, पर्यावरणविद् अनिल जोशी, साध्वी ऋतंभरा , वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष झा तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट भी विचार रखेंगे, जिससे आध्यात्मिक, न्यायिक, सामाजिक, पर्यावरणीय सभी आयामों से इस संकल्प की प्रासंगिकता सामने आएगी। यह आयोजन न केवल एक सफल कार्यक्रम के रूप में, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए हरित संकल्प के सशक्त संदेश के साथ होगा।
कई लोग पर्यावरण संरक्षण की शपथ तो लेते हैं, लेकिन उसे जीवन में उतार पाने के लिए जिस सततता और दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत होती है, वह विरले ही दिखाई देती है। इसी संदर्भ में शिवराज सिंह चौहान का संकल्प एक मिसाल बनकर उभरा, जब उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पर्यावरण संरक्षण को केवल भाषणों तक सीमित न रखकर अपने आचरण से उसे जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। अमरकंटक में नर्मदा जयंती (19 फरवरी 2021) के अवसर पर नर्मदा तट पर पौधे रोपकर उन्होंने यह संकल्प लिया कि वे हर दिन कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और तभी से यह क्रम बिना रुके, बिना थमे जारी है।
संबंधित समाचार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!