कार-बाइक की भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत: कार सवार 5 लोग गंभीर; इस शहर के नेशनल हाईवे-43 पर हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
कटनी जिले में तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 11:30 बजे बड़वारा थाना क्षेत्र के जगतपुर उमरिया के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे
पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चपहनी मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (MP 13 CC 4342) से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए।
एक घंटे तक हाईवे रहा जाम
टक्कर की तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर बड़वारा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को तुरंत बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया।
महाराष्ट्र से काम कर लौटे थे तीन युवक
मृतकों की पहचान धीरेंद्र सिंह (18), रामकिशोर सिंह (26), रामदास सिंह (18) और इंद्रभान सिंह (25) के रूप में हुई है। सभी उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। परिजनों के अनुसार रामकिशोर, रामदास और इंद्रभान सोमवार को ही मजदूरी कर महाराष्ट्र से लौटे थे। धीरेंद्र सिंह उन्हें लेने बाइक से कटनी रेलवे स्टेशन गया था और घर लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया।
कार सवार भी गंभीर घायल
कार में सवार संपत बाई, सोनू (22), मदन लाल सिंगा (62), कैलाश तेवर (25) और प्रेम सिंह (36) को भी गंभीर चोटें आई हैं। ये सभी राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं और अनूपपुर में रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कार चालक को हिरासत में लिया
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। वहीं चारों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए बड़वारा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाए गए हैं।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!