खबर
Top News

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर: जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 3:07 pm
शेयर करें:
300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर

मनोकामना के लिए गणपति को लिखी जाती है चिट्ठी, कोटा की तरह इंदौर में भी अनोखी परंपरा

पुष्य नक्षत्र में 15 साल तक तराशी गई प्रतिमा, जूनी इंदौर के इस मंदिर की अनसुनी कहानी

रावजी बाजार का चिंताहरण धाम: नृत्य मुद्रा में विराजे गणेशजी, परिक्रमा से मिलती है चिंताओं से मुक्ति

रामेश्वरम् धाम की प्रतिकृति में विराजे नंदा नगर के राजा

राजशाही गणेश के दर्शनार्थ उमड़े श्रद्धालु

गणेश पंडाल में दिखा जेन-जी का रंग

हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवा की ऐतिहासिक नगरी इंदौर के रावजी बाजार (जूनी इंदौर) में स्थित चिंताहरण गणेश मंदिर, शहर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। करीब 300 वर्ष पुराने इस मंदिर की खासियत भगवान गणेश की वह प्रतिमा है, जो आमतौर पर देखी जाने वाली बैठी हुई मुद्रा में नहीं, बल्कि ‘खड़ी’ और ‘नृत्य’ मुद्रा में है। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार प्रदेश में यह अपनी तरह की इकलौती प्रतिमा है, जिसे विजय और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।

इंदौर के जमींदार परिवार से जुड़े राव नंदलाल (मंडलोई) ने ही सबसे पहले यहां खड़े गणेशजी की स्थापना कराई थी। यह इंदौर की स्थापना के कुछ ही समय बाद हुआ बताया जाता है। पांच फीट ऊंची यह प्रतिमा काले पाषाण से बनी है और इसके चार हाथों में क्रमशः फरसा, अंकुश, लड्डू और आशीर्वाद की मुद्रा है।

प्रतिमा के निर्माण की कहानी खुद में दिलचस्प है।  कारीगरों ने इसे एक साथ नहीं, बल्कि हर महीने आने वाले शुभ पुष्य नक्षत्र के दिन ही तराशा और इस तरह पूरी मूर्ति को आकार देने में करीब 15 वर्ष का समय लगा। मंदिर परिसर के पास कभी कान्ह नदी बहती थी, जिसने कालांतर में नाले का रूप ले लिया।

चिट्ठी से अर्जी, कलावा का प्रसाद

राजस्थान के कोटा स्थित विश्व-प्रसिद्ध खड़े गणेश मंदिर की तर्ज पर यहां भी श्रद्धालु भगवान गणेश के नाम चिट्ठियां भेजते हैं।  मान्यता है कि इससे उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर में होने वाले मांगलिक कार्यों - विवाह और उपनयन संस्कार  के पहले निमंत्रण-पत्र भी सबसे पहले भगवान के चरणों में अर्पित किए जाते हैं।

चिंताओं से मुक्ति और इच्छापूर्ति के लिए भक्त मंदिर की 3 या 7 बार परिक्रमा लगाते हैं। जिन युवक-युवतियों के विवाह में देरी हो रही होती है, वे यहां हल्दी की गांठ अर्पित करते हैं। पूजा में भगवान को मोदक, लड्डू, चूरमा और विशेष रूप से पान के पत्तों का भोग लगाया जाता है।

भक्त अपनी क्षमता के अनुसार भोग चढ़ाते हैं। यहां किसी तरह का दबाव नहीं होता। कलावा बंधवाकर प्रसाद ग्रहण करने की भी परंपरा है। शयन आरती के समय भक्तों को भगवान गणेश की नृत्य मुद्रा की विशेष, अलौकिक अनुभूति होती है। मंदिर से जुड़े लोग इसे यहां की सबसे खास परंपराओं में मानते हैं।

चांदी के आवरण से सजे गर्भगृह में हर बुधवार और हर माह की चतुर्थी पर भव्य शृंगार होता है। इसके अलावा हर रोज विशेष सजावट की जाती है, जिसके लिए देशभर से भक्त फूल भिजवाते हैं। गणेशोत्सव के दौरान यहां 10 दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जाता है।

रोज विशेष शृंगार और आरती के बाद प्रसाद वितरण होता है, और स्थापना के दूसरे दिन महाआरती का आयोजन होता है। इन दिनों मंदिर खास आकर्षण का केंद्र बन जाता है। गर्भगृह में प्रवेश के नियमों का पालन आवश्यक है।

नंदा नगर गणेश मंदिर परिसर में आयोजित गणेश उत्सव में रामेश्वरम् धाम मंदिर की प्रतिकृति में विराजित नंदा नगर के राजा भगवान गणेशजी की महाआरती हुई। आयोजन प्रमुख विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि गणेश उत्सव में गणेश मंदिर परिसर में रामेश्वरम् धाम मंदिर की प्रतिकृति में विराजित भगवान गणेशजी का विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में वेद मंत्रों के बीच पूजन-अर्चन किया गया।

भगवान विघ्नहर्ता की महाआरती की गई, जिसमें हजारों भक्तगण के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर, जीतू यादव, चंदू शिंदे, दीप्ति हाड़ा, नितिन रोचलानी सहित अन्य शामिल हुए।

विधायक मेंदोला ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के लिए वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों बच्चे महापुरुषों व देवी-देवताओं का रूप धारण कर आए। भोजन प्रसादी का वितरण भी किया गया। गणेश उत्सव में 25 सितंबर तक प्रतिदिन विभिन्न आयोजन होंगे।

मरीमाता चौराहा स्थित श्री सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर मंगलवार को गणेशोत्सव के दूसरे दिन गणेशजी की दिव्य प्रतिमा का राजशाही स्वरुप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर पर सुबह एवं शाम को 11 विद्वानों ने मंत्रोच्चार के बीच दूध एवं फल-फूल से अभिषेक कर गणेशजी को छप्पन भोग समर्पित किए।

मंदिर पर बारह दिवसीय गणेशोत्सव के कार्यक्रम भी निर्धारित हो गए हैं। महोत्सव में प्रतिदिन रात 8.30 से 9 बजे तक महाआरती होगी, जिसमें अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। आम श्रद्धालु भी इस आरती में भागीदार बनेंगे। संयोजक एवं विधायक गोलू शुक्ला ने बताया कि मंदिर पर श्रृंगार दर्शन एवं चौराहे पर भक्तों की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं।

मंदिर के प्रवेश द्वार एवं दाएं-बाएं बेरिकेट्स लगाकर भक्तों को नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई है, ताकि चौराहे का यातायात बाधित न हो सके। महोत्सव के दूसरे दिन भी सिद्ध विजय गणेश के दर्शनार्थ भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। मंदिर पर देर रात तक भक्तों का सैलाब बना रहा।

जेन-जी आज सिर्फ सोशल मीडिया, कॉलेज कैंपस और राजनीतिक बहसों तक सीमित नहीं है। उसकी मौजूदगी अब उन जगहों पर भी दिखाई देने लगी है, जहां परंपरा और आस्था केंद्र में होती है। इंदौर का एक गणेश पंडाल जो देश में अनोखा उदाहरण बन गया है।

शहर के पश्चिमी क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के राजा के नाम से प्रसिद्ध गणेश पंडाल को इस बार जेन-जी की सोच, भाषा और भागीदारी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पंडाल की थीम में युवाओं के विचार, उनके सवाल और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी सोच को जगह दी गई है।

इस पंडाल की खासियत सिर्फ इसकी सजावट नहीं, बल्कि इसका इंटरैक्टिव अंदाज है। यहां आने वाले युवा पंडाल में लगाए गए वॉल पर अपने विचार लिख रहे हैं। यानी दर्शक सिर्फ देखने वाले नहीं, बल्कि इस पूरी थीम का हिस्सा बन रहे हैं।

संबंधित समाचार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है
Top News

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

2 minutes ago
परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत
Top News

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

3 minutes ago
इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम
Top News

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

7 minutes ago
तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक
Top News

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

15 minutes ago
कवरेज के दौरान हादसा
Top News

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

22 minutes ago
भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज
Top News

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

34 minutes ago
अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार
Top News

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

36 minutes ago
वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’
Top News

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

43 minutes ago
पत्नी हुई लापता
Top News

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

about 1 hour ago
बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा
Top News

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

about 1 hour ago
किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव
Top News

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

about 1 hour ago
19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा
Top News

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

about 1 hour ago
लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर
Top News

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

about 1 hour ago
गोलीकांड
Top News

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

about 1 hour ago
बाइक पर बैठा था तस्कर
Top News

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

about 1 hour ago
जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन
Top News

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

about 1 hour ago
किसानों का धरना
Top News

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

about 1 hour ago
टॉपर्स ध्यान दें!
Top News

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

about 2 hours ago
आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े
Top News

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!