खबर
टॉप न्यूज

24.30 लाख मतदाता डिजिटलाइज, 1 लाख 33 हजार लोगों पर संशय: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

24 दिसंबर 2025, 5:37 pm
शेयर करें:
24.30 लाख मतदाता डिजिटलाइज, 1 लाख 33 हजार लोगों पर संशय

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एसआईआर की अधिसूचना 27 अक्टूबर को जिले में 28 लाख 67 हजार 294 मतदाता थे और 18 दिसंबर तक गणना पत्रक का वितरण और भरे हुए गणना पत्रक बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर डिजिटलाइज किए गए। इनकी संख्या 24 लाख 30 हजार 171 थी। नो मैपिंग श्रेणी में 1 लाख 33 हजार मतदाता रह गए हैं।

यह जानकारी कल कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसआईआर (मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर आयोग द्वारा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त रोल पर्यवेक्षक और भारत सरकार के संयुक्त सचिव ब्रजमोहन मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में दी।

मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे और अपात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।

मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण किया
कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को एसआईआर की अधिसूचना जारी की गई। इसी दिन की मतदाता सूची को फ्रीज किया गया। इंदौर जिले में 27 अक्टूबर की स्थिति में कुल 28 लाख 67 हजार 294 मतदाता दर्ज थे। इनमें पुरुष मतदाता 14 लाख 42 हजार 208, महिला मतदाता 14 लाख 24 हजार 980 और अन्य मतदाता 106 थे।

नवंबर 2025 से 18 दिसंबर तक गणना पत्रक का वितरण और भरे हुए गणना पत्रक, बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर डिजिटलाइज किए गए। 18 दिसंबर तक कुल 24 लाख 20 हजार 171 गणना पत्रकों को डिजिटलाइज किया गया। जिले में नो मैपिंग श्रेणी में 1 लाख 33 हजार मतदाता हैं। जिले में अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 4 लाख 47 हजार 123 है। जिनके आवेदन बीएलओ द्वारा एप पर अपलोड किए गए हैं। जिले में मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण भी किया गया। जिले में 2625 मतदान केंद्र थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात 585 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए। अब जिले में कुल 3210 मतदान केंद्र हैं।

280 बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त किए
23 दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। यह प्रकाशन जिले के सभी 3210 मतदान केंद्रों और सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में किया गया। वर्तमान प्रारूप सूची में कुल 24 लाख 20 हजार 171 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 12 लाख 20 हजार 628, महिला मतदाता 11 लाख 99 हजार 450 और अन्य मतदाता 93 हैं।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ के मान से कुल 3210 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक 10 मतदान केंद्र पर एक-एक सुपरवाइजर के मान से कुल 280 बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। जिले में तय कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक मतदाता दावे-आपत्ति और अन्य आवेदन कर सकेंगे। जिले में दावे-आपत्ति के लिए कुल 58 केंद्र बनाए गए हैं।

इन पर मतदाताओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं रहेंगी। नो मैपिंग श्रेणी के सभी मतदाताओं को दो प्रति में नोटिस वितरित किए जाएंगे। मतदाता को 7 दिनों के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत कर सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के संबंध में मतदाता सूची के संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्ति प्राप्त करने का काम 22 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए जिले में 58 केंद्र बनाए गए हैं।

केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल, छाया आदि मूलभूत सुविधाएं की गई हैं। मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के बाद उनकी निर्धारित स्थानों पर सुनवाई कर मतदाता सूची में नाम शामिल करने और नहीं करने के संबंध में विधिवत आदेश जारी किया जाएगा।

जिले में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 696 है। इसके तहत 26 जनवरी 1950 से लेकर 1 जुलाई 1987 के बीच जन्म लेने वाले आवेदक को चिह्नित 12 दस्तावेजों में से एक दस्तावेज देना होगा। इसके बाद 1 जुलाई 1987 से 2003 के बीच जन्म लेने वाले आवेदक को स्वयं के साथ माता या पिता का दस्तावेज भी देना जरूरी होगा। 1 जनवरी 2003 के बाद जन्म लेने वाले आवेदक को स्वयं के साथ ही माता-पिता दोनों का भी दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

टैग:

संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

13 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

28 minutes ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

38 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 1 hour ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 1 hour ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 20 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 20 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 20 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 20 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 20 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 20 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 20 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!