खबर
Top News

ड्रोन अटैक हुआ तो रिसोर्ट में शिफ्ट हो गए इंदौर के 24 लोग: दुबई में फंसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण कक्कड़ ने कहा- नहीं मिल रही स्पष्ट जानकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 1:19 pm
शेयर करें:
ड्रोन अटैक हुआ तो रिसोर्ट में शिफ्ट हो गए इंदौर के 24 लोग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/ दुबई।
शनिवार रात होटल के पास ड्रोन अटैक होने के बाद इंदौर से दुबई गए 24 लोगों ने तुरंत 200 मीटर दूर एक रिसोर्ट में अपार्टमेंट किराए पर लिया और उसमें शिफ्ट हो गए। उधर, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद मांगी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगी रहे प्रवीण कक्कड़ ने बताया यहां फंसे हुए इंदौरियों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है।

शनिवार रात हमारे फोन पर सिक्योरिटी अलर्ट आया था, जिसमें लिखा था कि कोई भी व्यक्ति बाहर न निकले और कांच या खिड़की के पास भी न रहे। इसके बाद हमने यहां से करीब 200 मीटर दूर एक रिसोर्ट में अपार्टमेंट किराए पर ले लिया और शिफ्ट हो गए। अभी हम यहीं पर हैं।

कक्कड़ के साथ पूर्व विधायक संजय शुक्ला व विशाल पटेल, सी-21 मॉल के संचालक पिंटू छाबड़ा, अग्रवाल ग्रुप के संजय अग्रवाल और लाभम ग्रुप के प्रमुख मंत्री समेत कुल 24 लोग हैं। पत्रकार और प्रो. पंकज बिरमाल भी दुबई में फंसे हैं। वे रविवार दोपहर फ्लाइट से निकलने वाले थे, लेकिन शनिवार को हुए हमले के बाद अटक गए।

शुक्ला ने मांगी मदद... इस बीच कल पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से उन्हेंं निकालने में मदद मांगी। इंदौर में बेटे से वीडियो कॉल पर उन्होंने बताया कि वे सकुशल हैं, लेकिन इंदौर लौटने की चिंता सता रही है।

दुबई में कई जगहों पर लगातार अटैक हो रहे हैं और धुआं उठ रहा है। धमाकों से डरे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वे दुबई में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अपने स्तर पर पहल करें।

मंत्री बोले- फ्लाइट में बैठ चुके थे, फिर उतरे... लाभम ग्रुप के संचालक प्रमुख मंत्री भी मित्रों के साथ दुबई में थे और शनिवार को ही लौटने वाले थे। पिता और क्रेडाई अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण मंत्री ने बताया बेटे प्रमुख व उनका परिवार इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट में शारजाह से बैठ भी चुके थे, लेकिन तीन-चार घंटे तक वेटिंग के बाद अंतत: फ्लाइट निरस्त हो गई और उन्हें उतरकर जाने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया दुबई में मॉल-होटल आदि खुले हैं, लेकिन स्कूलों की छुट्टी है और ऑफिस भी बंद हैं।

बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी भी फंसे... भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम 25 फरवरी को एशियाई क्वालिफायर में भाग लेने के लिए दोहा गई थी। टीम में मध्य प्रदेश के तुशाल सिंह भी शामिल हैं। 27 को टीम को लेबनान जाना था, लेकिन युद्ध के बाद हवाई यात्रा बंद हो जाने से वे वहीं फंस गए हैं।

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव कुलविंदरसिंह गिल ने बताया भारतीय टीम ने 27 फरवरी को कतर के खिलाफ अपना निर्धारित मैच खत्म किया। मौजूदा स्थिति और यात्रा संबंधी अनिश्चितताओं के कारण टीम व अधिकारी दोहा एंबेसी में 5 घंटे के लिए रुके थे। इसके बाद पूरी टीम को होटल में पहुंचाया गया।

दुबई से इंदौर की उड़ान रद्द, कई नेता-उद्योगपति विदेश में फंसे, पूर्व विधायक बोले- हम सुरक्षित
मध्य पूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव का असर अब इंदौर के यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। दुबई से इंदौर आने वाली उड़ान अचानक निरस्त होने के कारण शहर के कई नेता और उद्योगपति वहां फंस गए हैं। उड़ानें रद्द किए जाने से उनकी वापसी फिलहाल टल गई। हालांकि सभी लोगों ने खुद को सुरक्षित बताया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को जब इंदौर के कई नेता और उद्योगपति दुबई एयरपोर्ट पहुंचे, तब उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। दुबई में फंसे लोगों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल सहित प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा तथा आकाश शुक्ला व अन्य बताए गए हैं।

इनमें से अधिकांश लोग दुबई में आयोजित एक बिजनेस मीटिंग और वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान क्षेत्रीय हालात तनावपूर्ण होने से एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें एहतियातन निरस्त कर दी गईं।

पूर्व विधायक शुक्ला ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से परिजन से संपर्क कर बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और जिस स्थान पर वे ठहरे हुए हैं, वहां हालात सामान्य हैं। उन्होंने कहा फिलहाल वापसी की योजना शारजाह से बनाई जा रही है, लेकिन उड़ानों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। वीडियो कॉल के दौरान शुक्ला ने दुबई के कुछ इलाकों की स्थिति भी दिखाई, जहां हमलों के बाद का असर नजर आ रहा है।

हालांकि उन्होंने बताया उनके ठहरने वाले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य है। इधर, इंदौर में परिजन लगातार अपने लोगों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व विधायक शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला ने मीडिया को बताया उनकी पिता से लगातार बातचीत हो रही है।

दुबई में मिसाइल हमले का दावा निराधार; पूर्व विधायक संजय शुक्ला के वीडियो और हकीकत में भारी अंतर
खाड़ी देशों में जारी सामरिक तनाव के बीच इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला द्वारा जारी 1 मिनट 30 सेकंड का वीडियो तथ्यों की कसौटी पर पूरी तरह भ्रामक साबित हुआ है। शुक्ला ने दुबई के एक औद्योगिक गोदाम में लगी सामान्य आग को बहुमंजिला इमारतों पर मिसाइल हमला बताकर प्रचारित किया, जिससे इंदौर में बैठे उन हजारों परिवारों के बीच अनावश्यक भय का वातावरण निर्मित हो गया, जिनके परिजन खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। इंदौर के प्रवासी समीर शर्मा और अन्य ने स्पष्ट किया कि वहां स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस काले धुएं को हमले का सीधा प्रहार बताया गया, वह दरअसल पुराने टायरों और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के जलने के कारण फैला था। समीर शर्मा ने पुष्टि की है कि दुबई का अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम किसी भी संभावित खतरे को हवा में ही नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम है और धरातल पर किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना काल्पनिक है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानकारी साझा करना सार्वजनिक जिम्मेदारी और शुचिता के विरुद्ध है। वर्तमान में स्थानीय प्रशासन ने किसी भी रिहायशी क्षति से पूरी तरह इनकार करते हुए वहां का जनजीवन पूरी तरह सामान्य बताया। प्रवासियों ने आग्रह किया है कि संकट के समय में इस प्रकार की संवेदनशील सूचनाओं को बिना जांचे साझा न किया जाए।दुबई में फ्लाइट्स निरस्त होने के कारण पूर्व विधायक शुक्ला के साथ विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष शाहरा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी-21) और गोलू पाटनी सहित कई अन्य प्रमुख इंदौरी वहां फंसे हुए हैं।

शादी के मेहमान या होटल के ‘कद्रदान’; दुबई की महफिल में ‘सौदागरों’ की कानाफूसी
शहर के रसूखदार गलियारों से लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स तक, इन दिनों केवल एक ही चर्चा है कि आखिर दुबई की धरती पर इंदौर के दिग्गजों का यह जमावड़ा किस ‘खास’ मकसद के लिए लगा है? संजय शुक्ला, विशाल पटेल, पिंटू छाबड़ा, संजय अग्रवाल, प्रवीण कक्कड़, गोलू पाटनी और मनीष शाहरा जैसे बड़े नामों का एक साथ विदेश जाना जितना सुर्खियां बटोर रहा है, उससे कहीं ज्यादा सस्पेंस अब उनकी इस यात्रा के पीछे छिपे असल एजेंडे को लेकर बन गया है।

अब तक जो खबरें केवल शादी के जश्न और वहां बिगड़े हालातों के बीच फंसने के इर्द-गिर्द घूम रही थीं, सोशल मीडिया पर हुई एक पोस्ट ने उस पूरी कहानी में ट्विस्ट ला दिया है।

दरअसल, शहर की पैनी निगाहों ने इस यात्रा के पीछे एक अलग ही पटकथा सूंघ ली है। चर्चाओं का बाजार इस दावे के साथ गर्म है कि यह पूरा जमावड़ा केवल दावतों और महफिलों के लिए नहीं, बल्कि बुर्ज खलीफा की छांव में किसी आलीशान होटल के सौदे की बिसात बिछाने के लिए जुटा था।

फेसबुक पर साझा हुई जानकारी के बाद व्यक्तिगत संदेशों का एक ऐसा सिलसिला शुरू हुआ है, जिसमें सीधे तौर पर यह सवाल उछाला जा रहा है कि क्या जश्न महज एक दिखावा था और असली खेल करोड़ों की किसी गुप्त डील का है?

हकीकत और दावों के बीच फंसी इस पूरी कहानी में फिलहाल कयासों का दौर जारी है। क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक था या फिर सुनियोजित तरीके से होटल अधिग्रहण की कोई बड़ी तैयारी?

संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

3 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

17 minutes ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

26 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

42 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 1 hour ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 20 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 20 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 20 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!