23 शराब ग्रुप 946 करोड़ में बिके: लक्ष्य से 103 करोड़ ज्यादा राजस्व मिला; अभी आधे ग्रुप की बिक्री बाकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शराब दुकानों के आवंटन की ई-टेंडर और ई-ऑक्शन प्रक्रिया जारी है। इंदौर जिले के लिए इस बार आबकारी विभाग ने 2,102 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य तय किया है।
23 ग्रुप की नीलामी पूरी हो चुकी
यह लक्ष्य जिले के 56 ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें करीब 175 शराब दुकानों के ठेके शामिल हैं। अब तक 23 ग्रुप की नीलामी पूरी हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया दो चरणों में कराई गई थी, जिसमें 19-19 ग्रुप शामिल थे। तीसरे चरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
लक्ष्य से 103 करोड़ ज्यादा बोली
इन 23 ग्रुप की शराब दुकानों का ठेका वित्तीय वर्ष 2025-26 में 703 करोड़ रुपए में हुआ था। इस बार 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ इनका आरक्षित मूल्य 843.78 करोड़ रुपए रखा गया था।
हालांकि नीलामी में इन ग्रुपों के लिए 946.58 करोड़ रुपए का उच्चतम ऑफर मिला, जो निर्धारित लक्ष्य से करीब 103 करोड़ रुपए ज्यादा है। यह आरक्षित मूल्य से करीब 12.18 प्रतिशत अधिक है।
दो चरणों में हुई नीलामी
आबकारी विभाग की टेंडर प्रक्रिया के पहले चरण में 19 ग्रुप में से 11 ग्रुप बिके। इनमें सबसे महंगा ग्रुप-1 रहा, जिसकी कीमत 134 करोड़ रुपए लगी। यह ग्रुप बेंगलुरु की एक कंपनी ने हासिल किया।
498 करोड़ रुपए का राजस्व मिला
पहले चरण में बिके 11 ग्रुप से विभाग को 498 करोड़ रुपए का राजस्व मिला। इसके बाद दूसरे चरण में 19 ग्रुप में से 12 ग्रुप की नीलामी हुई, जिससे 448 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इस तरह अब तक दो चरणों में कुल 23 ग्रुप की बिक्री से 946 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व तय हो चुका है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!