खबर
Top News

22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक 22 वर्षीय फोटोग्राफर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र की है। मौके से एक सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक एक महिला से एकतरफा प्रेम करता था और मानसिक रूप से परेशान था।

बहन ने देखा शव
पुलिस के अनुसार, सिकंदर कंपू स्थित गड्ढा वाला मोहल्ला निवासी मोंटी मोरे का शव गुरुवार शाम उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सबसे पहले उसकी बहन ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट में लगाए आरोप
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, नोट में युवक ने अपनी मौत के लिए भाभी के प्रति एकतरफा प्रेम और उससे जुड़ी भावनात्मक परेशानियों का उल्लेख किया है। उसने परिवार के लिए भी कुछ बातें लिखी हैं। पुलिस ने नोट को जब्त कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

महिला से भी होगी पूछताछ
प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि युवक जिस महिला का जिक्र कर रहा है, वह उससे उम्र में बड़ी और रिश्ते में उसकी भाभी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और संबंधित महिला सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

नोट में लिखा
मौके से मिले सुसाइड नोट की शुरुआत 'सॉरी' लिखकर की गई है। इसमें मोंटी ने लिखा है- मम्मी, दीदी मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। इसकी वजह सिर्फ शशि (बदला हुआ नाम) है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता। वह मुझे नहीं मिली, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं।

शशि को बता देना कि मैं उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा करता रहूंगा। मैं उसी के प्यार में मर रहा हूं। उसे बता देना कि अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं लेकिन मेरे कारण उसे कोई कुछ मत कहना।

मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए
मोंटी ने सुसाइड नोट में भाभी का मोबाइल नंबर भी लिखा है। साथ ही 'मेरी जान' और 'आई लव यू' जैसे शब्द लिखे हैं। नोट के आखिर में उसने लिखा- तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं। मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं। इसके बाद उसने लिखा- शशि, तुमने मुझे नहीं समझा। मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो। मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए। बाकी सब लोग मुझे माफ कर देना।

पुलिस ने शुरू की जांच
गिरवाई थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की सत्यता, उसमें लिखी बातों और अन्य परिस्थितियों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

14 minutes ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

37 minutes ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 1 hour ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 1 hour ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 2 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 19 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 19 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 19 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 19 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 20 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 20 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 20 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 20 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 20 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 21 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 21 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 21 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!