15 वर्षीय किशोरी को 3 लाख में बेचा: दोस्त और महिला ने करवाई शादी; 5 लोग हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र से करीब 15 दिन पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने उज्जैन जिले के बड़नगर से बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला दावा सामने आया है कि किशोरी के दोस्त और एक महिला ने कथित तौर पर 3 लाख रुपए में उसका सौदा बड़नगर निवासी युवक से किया और उसकी शादी भी करा दी।
दोस्त सहित पांच लोग हिरासत में
पुलिस ने मामले में किशोरी के दोस्त सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मानव तस्करी और नाबालिग से जुड़े अपराधों समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
दोस्त से पूछताछ में मिला सुराग
बाणगंगा थाना टीआई सियाराम गुर्जर के अनुसार, करीब 15 दिन पहले किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने उसके दोस्त राकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सोनू बंजारा नामक महिला की भूमिका सामने आई।
आरोप है कि उसकी मदद से किशोरी को बड़नगर निवासी संजय पाटीदार के पास भेजा गया और वहां उसकी शादी करा दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम बड़नगर पहुंची और किशोरी को बरामद कर इंदौर लाई।
3 लाख के सौदे का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच में किशोरी को कथित तौर पर 3 लाख रुपए में संजय पाटीदार को सौंपे जाने की बात सामने आई है। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि इस रकम में से उसे भी कुछ पैसे दिए गए थे। हालांकि, पुलिस अभी इन दावों और पैसों के लेन-देन की पुष्टि कर रही है।
शादी के बाद जेवर लेकर भागने की थी योजना
जांच में एक और खुलासा हुआ है। किशोरी को समझाया गया था कि शादी के करीब एक सप्ताह बाद वह इंदौर लौट आए और संजय के घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवर अपने साथ ले आए। इसके बाद रकम और सामान को आपस में बांटने की योजना होने का दावा किया गया है।
विवाद होने पर रेप केस दर्ज कराने की सलाह का आरोप
पुलिस के अनुसार, जांच में यह बात भी सामने आई है कि किशोरी को कहा गया था कि यदि संजय विवाद करे तो उसके खिलाफ बाणगंगा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा देना।
पांच लोगों से पूछताछ जारी
पुलिस ने फिलहाल मामले से जुड़े पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मानव तस्करी, नाबालिग से जुड़े अपराधों और अन्य लागू धाराओं में आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!