इवेंट कराने का झांसा देकर 13.60 रुपए लाख की ठगी: जनसुनवाई में शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इवेंट कराने और मशहूर संगीत कलाकार तलविंदर को बुलाने का झांसा देकर तीन छात्रों से कथित तौर पर 13 लाख 60 हजार रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की।
शिकायतकर्ता कलश गुप्ता के मुताबिक उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से देवांश साहू से हुई थी। देवांश ने फोन पर बताया कि वह संगीत कलाकार तलविंदर की बुकिंग करवा सकता है। कलाकार को बुलाने का खर्च करीब 25 लाख रुपए बताया गया। इसके बाद देवांश ने कलश को विजय नगर स्थित ट्रोपिको कैफे में बुलाया, जहां उसकी मुलाकात चिराग तिवारी से कराई गई।
चिराग ने खुद को भाग ब्रोस इवेंट कंपनी का मालिक बताया और तलविंदर की बुकिंग 25 लाख रुपए में कराने का भरोसा दिया। 21 नवंबर 2025 को कलश ने चिराग को ऑनलाइन करीब 1 लाख रुपए दिए। इसके बाद 23 नवंबर को ग्रैंड माचल रिजॉर्ट में करीब 4 लाख रुपए नकद दिए गए।
रकम लेने के बाद कथित तौर पर चिराग ने तलविंदर का कार्यक्रम कराने से इनकार कर दिया और पैसे मांगने पर एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी में फेस्टिवल कराने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए करीब 10 लाख रुपए खर्च होने की बात कहकर पीड़ितों से फिर रकम मांगी गई।
कलश का आरोप है कि जनवरी 2026 में उसकी बहन और उसके माध्यम से कई किश्तों में करीब 7 लाख रुपए और दिए गए। इसके बाद 29 जनवरी को चिराग ने व्हाट्सऐप पर एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी के नाम से एक ई-मेल का स्क्रीनशॉट भेजा।
इसमें कथित तौर पर कलाकार मधुर शर्मा और 7 लाख रुपए के भुगतान से जुड़ी जानकारी थी। इस ई-मेल से पीड़ितों को कार्यक्रम होने का भरोसा हुआ। इसके बाद भी चिराग ने और रकम की मांग जारी रखी। ज
िसके बाद फरवरी और मार्च में भी ऑनलाइन भुगतान किए गए। 3 मार्च को निदित मेहता के खाते से करीब 4.99 लाख रुपए चिराग के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद चिराग के कहने पर उसके साथी जलज नागर को 1 लाख रुपए और एक अन्य मित्र के माध्यम से 50 हजार रुपए दिए गए। इस तरह अलग-अलग किश्तों में कुल रकम करीब 13.60 लाख रुपए तक पहुंच गई।
एक इवेंट रद्द, फिर दूसरा ऑफर: पीड़ितों के अनुसार 10 मार्च को चिराग ने व्हाट्सऐप पर कथित तौर पर माफी मांगते हुए कहा कि एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी के नाम से भेजा गया ई-मेल उसकी टीम की गलती थी।
इसके बाद सिम्बायोसिस कॉलेज में इवेंट कराने का भरोसा दिया गया। जलज नागर द्वारा कॉलेज से ई-मेल पर बात करने की पुष्टि किए जाने का भी दावा किया गया। बाद में यह कार्यक्रम भी नहीं होने की बात सामने आई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने रकम वापस मांगी तो चिराग टालमटोल करने लगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!