इंदौर के 12 वर्षीय सुमेध का वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के लिए चयन: देश का करेंगे प्रतिनिधित्व
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के 12 वर्षीय सुमेध श्रीवास्तव ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें 17 देशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
साढ़े तीन साल की उम्र में कराटे का प्रशिक्षण शुरू किया
सुमेध के पिता डॉ. सुभोध श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने महज साढ़े तीन साल की उम्र में कराटे का प्रशिक्षण शुरू किया था। वर्तमान में वे कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं ।
राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 35 से अधिक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। हाल ही में राष्ट्रीय अर्निस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ।
स्पीड, स्टैमिना और तकनीक है सबसे बड़ी ताकत
सुमेध के कोच ग्रैंडमास्टर सैयद आलम के अनुसार उनकी सबसे बड़ी ताकत स्पीड, स्टैमिना और बेहतरीन तकनीक है। उन्होंने कहा कि अर्निस जैसे तेज रफ्तार खेल में इन तीनों का संतुलन बेहद जरूरी होता है और सुमेध लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे पैडेड स्टिक कैटेगरी में भारत की चुनौती पेश करेंगे।
पढ़ाई में भी उत्कृष्ट, मोबाइल से रखते हैं दूरी
सुमेध की मां नंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि खेल के साथ-साथ वह पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहते हैं। उन्होंने कई ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनका अधिकांश समय अभ्यास और पढ़ाई में बीतता है, जबकि वे मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखते हैं।
पहली बार भारत में होगी वर्ल्ड चैंपियनशिप
वर्ल्ड एस्क्रिमा-काली-अर्निस फेडरेशन (WEKAF) और अर्निस इंडिया फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह विश्व चैंपियनशिप पहली बार भारत की मेजबानी में हो रही है।
इसमें भारत के अलावा चीन, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, फिलीपींस, सिंगापुर, वियतनाम, श्रीलंका, ईरान, नीदरलैंड्स और पुर्तगाल सहित 17 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
क्या है अर्निस?
अर्निस फिलीपींस का पारंपरिक मार्शल आर्ट है। इसमें लकड़ी की स्टिक, हथियारों की तकनीक और बिना हथियार के आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी हेलमेट, ग्लव्स, चेस्ट गार्ड और विशेष फोम से ढकी स्टिक का उपयोग करते हैं। यह खेल आत्मरक्षा के साथ फुर्ती, संतुलन, एकाग्रता और मानसिक मजबूती विकसित करने के लिए जाना जाता है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!