दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा: दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रामघाट पर गुरुवार रात आयोजित दीपोत्सव के दौरान दीये जलाते समय 12 वर्षीय बटुक झुलस गया। दीपक की लौ से अचानक उसकी धोती में आग लग गई, जिससे उसके हाथ-पैर झुलस गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाकर उसे तत्काल चरक अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
गुरुकुल से बच्चों के साथ पहुंचा था रामघाट
जानकारी के अनुसार बटुक गुरुकुल से करीब 30 बच्चों के साथ दीपोत्सव में शामिल होने रामघाट पहुंचा था।
अस्पताल में उपचार के दौरान उसने बताया कि बच्चों को दीये, तेल और मोमबत्तियां देकर दीप जलाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था। उसके अनुसार, दीप जलाने का तरीका भी कार्यक्रम से कुछ समय पहले ही समझाया गया था।
हाथ-पैर झुलसे
परिजन के मुताबिक हादसे में बटुक के एक पैर पर करीब छह इंच तक झुलसने की चोट आई है। हाथ और हथेलियां भी आग की चपेट में आने से झुलस गईं। परिजन का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता बच्चे को बेहतर उपचार दिलाना है।
पिता ने लगाए बिना अनुमति ले जाने के आरोप
बटुक के पिता दीपक दवे ने आरोप लगाया कि बच्चों को दीपोत्सव में ले जाने से पहले अभिभावकों से अनुमति नहीं ली गई थी।
उन्होंने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए बताया कि वे शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल पहुंच गए थे, जबकि डॉक्टर करीब 9:30 बजे पहुंचे।
पिता ने बच्चे के समुचित उपचार की मांग की है। हालांकि, बच्चों को कार्यक्रम में ले जाने और इलाज में देरी से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कलेक्टर ने दिए उपचार के निर्देश
घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने चरक अस्पताल प्रबंधन को बच्चे के उपचार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। देर रात तक परिजन अस्पताल में मौजूद रहे और बच्चे का उपचार जारी रहा।
संबंधित समाचार

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!