युद्ध के 100 घंटे हुए पूरे: अब तक इतने लोगों की जान गई; इस देश के इतने जहाज डूबे, इन ठिकानों पर भी हमले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेल अवीव/तेहरान।
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का छठा दिन है। इसी के साथ ईरान पर अमेरिकी हमले के 100 घंटे पूरे हो गए हैं। अब तक इस जंग में 1000 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। वहीं अमेरिका और इजराइल की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के 17 जहाज डुबो दिए जाने का दावा किया गया है।इस बीच ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट के 9 देशों में स्थित 14 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी हमला
उधर इजराइल ने लेबनान के त्रिपोली शहर में स्थित एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी हमला किया है। रिपोर्टों के अनुसार यह हमला उत्तरी लेबनान के सबसे बड़े माने जाने वाले बेद्दावी रिफ्यूजी कैंप में हुआ।
ईरान ने इजराइल को सख्त चेतावनी भी दी
इसी दौरान ईरान ने इजराइल को सख्त चेतावनी भी दी है। एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि यदि अमेरिका और इजराइल ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो ईरान दक्षिणी इजराइल में स्थित डिमोना परमाणु केंद्र को निशाना बना सकता है। ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर हमला
बुधवार को अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरान के युद्धपोत IRIS देना पर श्रीलंका के पास हमला कर उसे डुबो दिया। श्रीलंकाई सरकार के अनुसार इस हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत हो चुकी है।
अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से जहाज को निशाना बनाया
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि हिंद महासागर में मौजूद एक अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से इस जहाज को निशाना बनाया। श्रीलंका की नौसेना ने 32 घायल नौसैनिकों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया है।
जहाज पर करीब 180 नौसैनिक सवार थे
बताया गया है कि जहाज पर करीब 180 नौसैनिक सवार थे। कई लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। यह युद्धपोत हाल ही में भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर वापस लौट रहा था। श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार जहाज ने बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे (भारतीय समय) के बीच मदद का संदेश भेजा था। उस समय यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से लगभग 40 समुद्री मील, यानी करीब 75 किलोमीटर दूर समुद्र में मौजूद था
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!