चाकूबाजी में घायल युवक की मौत: इलाज के दौरान 12वें दिन तोड़ा दम; अब हत्या की धारा में चलेगा केस, आरोपी पहले से जेल में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र के तंजीम नगर में 25 जून को हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक शानू उर्फ शहनवाज ठेकेदार की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल की मौत के बाद पुलिस अब आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के बजाय हत्या की धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई करेगी।
इलाज के दौरान 12वें दिन मौत
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि शानू का इलाज बॉम्बे अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के अगले दिन यानी 26 जून को पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ बरकाती को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
विवाद के बाद किया था चाकू से हमला
पुलिस के अनुसार, शानू और आरिफ बरकाती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपी घर से छुरा लेकर आया और शानू पर लगातार तीन से अधिक वार कर दिए। हमले में शानू के पेट में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरी वारदात
पुलिस के मुताबिक, पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला था। अब शानू की मौत के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में हत्या (मर्डर) की धारा जोड़कर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!