आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा: तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

करोड़ों के लेनदेन, जमीन विवाद और ब्लैकमेलिंग के एंगल पर भी पुलिस की नजर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी और संस्कृति डेवलपर्स के डायरेक्टर बंटी उर्फ संदीप नागर (56) की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को तिलक नगर स्थित ‘द मार्क’ बिल्डिंग के चौथे माले के ऑफिस में उनका शव मिला था।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मौत की वजह तलाशने के साथ उन तमाम कड़ियों को जोड़ने में लगी है, जो घटना से पहले संदीप के आसपास बन रही थीं।
मोबाइल लॉक है, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग नहीं मिली, एक डीवीआर से हार्डडिस्क गायब है और कारोबारी के दो आईफोन और सैमसंग का जेड फोल्ड मोबाइल इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ है, जबकि पुलिस को अभी एक ही मोबाइल मिला है। सूत्रों का कहना है कि बंटी खाली हाथ ऑफिस गया था।
चूंकि उसने साड़ी से फांसी लगाया था, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वो साड़ी किसकी थी और वहां कैसे पहुंची। पुलिस की नजर संदीप तेल की पत्नी सीमा अग्रवाल और कुख्यात भूमाफिया चंपू की पत्नी योगिता अजमेरा पर है।
करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन, जमीन विवाद और ब्लैकमेल करने के एंगल पर जांच जारी है। रविवार दोपहर बंटी उर्फ संदीप नागर ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
पलासिया पुलिस ने उनके 404 और 407 नंबर के दोनों ऑफिस सील कर वहां से फाइलें, डायरियां और दस्तावेज जब्त किए थे। जिस साड़ी से फंदा लगाया था, उसे भी जब्त किया है। पुलिस को अभी मौत के ठोस कारणों का पता नहीं चला है। पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है। परिजन के विस्तृत बयान नहीं हो सके हैं।
दुबई से करोड़ों रुपए ब्याज पर लेने की भी चर्चा
घटना वाले दिन संदीप दोपहर करीब डेढ़ बजे ऑफिस पहुंचे थे। बिल्डिंग के कैमरों ने उन्हें लिफ्ट से निकलने के बाद कुछ दूरी तक अकेले जाते देखा। इसके बाद क्या हुआ, यह जानने के लिए पुलिस बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी जुटा रही है।
संदीप का एक मोबाइल पुलिस के पास है, उसमें पैटर्न लॉक है। परिवार के किसी सदस्य को पासवर्ड पता नहीं है। पुलिस मोबाइल को तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी में है।
उनके नंबर की सीडीआर भी निकाली गई है। पुलिस देख रही है कि घटना से पहले किसने उन्हें कितनी बार फोन किया और कौन लगातार संपर्क में था। मोबाइल में दो दर्जन से ज्यादा मिस्ड कॉल होने की जानकारी भी सामने आई है।
बंटी नागर के दुबई से भी करोड़ों रुपए ब्याज पर लेने की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि काफी कम प्रतिशत पर यह रकम नागर को मिली थी।
सीसीटीवी चालू था, रिकॉर्डिंग नहीं
बिल्डिंग के चौथे माले पर संदीप के दो ऑफिस थे और दोनों में सीसीटीवी लगे थे। 404 नंबर के ऑफिस में उनकी मौत हुई, वहां कैमरे लगे मिले, लेकिन डीवीआर में हार्डडिस्क नहीं थी।
ऐसे में वहां से रिकॉर्डिंग नहीं मिल सकी। दूसरे ऑफिस के डीवीआर में हार्डडिस्क मौजूद है, लेकिन वह पासवर्ड से सुरक्षित है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।
बेटे ऋषित के पास सीसीटीवी सिस्टम का एक्सेस होने की बात सामने आई है। पुलिस को उसने पासवर्ड याद नहीं होने की जानकारी दी है। इन तकनीकी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
जमीन विवाद और प्रोजेक्ट की फाइलों की जांच
जांच में संदीप नागर के कनाड़िया क्षेत्र की एक जमीन से जुड़े विवाद का बिंदु भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह करीब दो महीने से इसे सुलझाने का प्रयास कर रहे थे।
इसके अलावा बंटी नागर के चार प्रोजेक्ट की कॉलोनियों की फाइल अटकी हुई थी। उसे क्लियर कराने के लिए किसी कुशल नाम के व्यक्ति के संपर्क में आए थे। बदले में करीब पांच करोड़ रुपए की घूस दी गई।
बताते हैं कि चार में दो फाइल धारा 16 में क्लियर करवा दी गई थीं। वहीं, दो फाइल रुक गई थीं। हालांकि, बाद में क्लियर हुई दो फाइलों का मामला भी अटक गया और घूस का सारा पैसा भी डूब गया। हालांकि, इस पूरे दावे की पुलिस से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे जांच के बिंदु के रूप में ही देखा जा रहा है।
गैंगस्टर और सीमा अग्रवाल से जुड़े पैसों की भी पड़ताल
संदीप उर्फ बंटी नागर का संदीप तेल उर्फ संदीप अग्रवाल की पत्नी सीमा अग्रवाल से भी करोड़ों रुपए का लेनदेन था। संदीप तेल की साल 2019 में गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा के गुर्गों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सीमा का काफी पैसा नागर के पास लगा हुआ था। पुलिस देख रही है कि इसी पैसे पर कोई मतभेद तो नहीं हुआ। सीमा अग्रवाल एक बड़े और कुख्यात गैंगस्टर से भी जुड़ी है। इसी गैंगस्टर के माध्यम से बंटी नागर पर रुपयों के लिए दबाव बनाती थी।
सीमा का बयान भी घटना वाली रात लिए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, बंटी के एक पूर्व पार्टनर की पत्नी के साथ भी कारोबारी लेनदेन और मुनाफे को लेकर कथित तनातनी की जानकारी पुलिस तक पहुंची है।
पार्टनर की मौत के बाद उनकी पत्नी कारोबार संभाल रही थीं। पुलिस इन सभी कारोबारी संबंधों को अलग-अलग स्तर पर जांच रही है।
योगिता अजमेरा से करोड़ों के लेनदेन का मामला
बंटी नागर के कुख्यात भूमाफिया चंपू अजमेरा की पत्नी योगिता अजमेरा से करोड़ों रुपए के कारोबारी लेनदेन की जानकारी मिली है। चंपू जमीनों की धोखाधड़ी में कई बार जेल जा चुका है।
वहीं, योगिता पर भी केस दर्ज हैं। चंपू के जेल जाने के बाद योगिता ने ही उसका पूरा कारोबार संभाला। वह बंटी के साथ कई प्रोजेक्ट कर रही थी। राऊ की एक कॉलोनी के मुनाफे को लेकर उनके बीच विवाद की चर्चा थी।
योगिता के कई बार संदीप के ऑफिस पहुंचने और वहां गहमागहमी होने की बात भी सामने आई है। बताते हैं पुलिस ने घटना वाली रात ही योगिता के बयान लिये थे। उनके कारोबारी संबंधों और विवाद की वास्तविकता की जांच की जा रही है।
योगिता अजमेरा निलेश उपाध्याय को राखी बांधती है। निलेश उपाध्याय का नाम विष्णु उस्ताद हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ और पप्पू डकैत को पेश कराने में आया था। इससे पुलिस ने पूछताछ भी की थी।
संदीप तेल की हत्या से पहले तक निलेश उपाध्याय उससे भी जुड़ा था। आपराधिक प्रवृत्ति का निलेश उपाध्याय जेल रोड पर विजय भांग घोटा के पास स्वर्णजीत सोंटा के चक्कर में टीटू सरदार पर गोलियां भी चला चुका है।
उसके खिलाफ 110 की कार्रवाई भी हो चुकी है। करीब चार महीने पहले ही निलेश उपाध्याय ने सयाजी होटल में अपने जन्मदिन की पार्टीमनाई थी। इसमें शहर के नामचीन और विवादित बिल्डर और कॉलोनाइजरों के साथ जिले के आसपास के कई बड़े बदमाश भी शामिल थे।
सूत्रों का कहना है कि बंटी नागर को धमकाने में योगिता अजमेरा निलेश उपाध्याय का उपयोग कर रही थी। हालांकि इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो रही है।
बड़े ब्याज खोरों से भी होगी पूछताछ
पुलिस अब ऑफिस कर्मचारियों, पार्टनरों, परिचितों और आखिरी समय में संदीप के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ करेगी। अशोक भाटिया उर्फ बबलू निवासी पत्रकार कॉलोनी, से भी संदीप की कारोबारी बातचीत का खुलासा हुआ है।
बताया गया है कि घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे फोन पर बातचीत हुई थी। रोजाना शाम को बंटी नागर के ऑफिस पर दो से तीन घंटे बैठता था।
अशोक भाटिया ने बंटी नागर का बाजार से लेनदेन का लंबा काम भी करवाया हुआ था। अशोक का कपड़ा मार्केट में दिखावे के लिए अंजुश्री नाम से साड़ी का कामकाज है। असल काम तो ब्याज का है। ये बंटी नागर को मार्केट से 3 से 4 प्रतिशत ब्याज पर पैसा उपलब्ध कराता था। इससे भी पूछताछ हो सकती है।
आज होंगे परिजन के बयान
कल अंतिम संस्कार होने से बंटी नागर के परिजन के बयान नहीं हो सके थे, लेकिन आज उनकी पत्नी अर्पणा, बेटे ऋषित व अन्य के बयान लिए जाएंगे। पुलिस के कब्जे में बंटी का एक मोबाइल है।
परिजन ने भी एक ही फोन होने की बात कही है। जांच के लिए मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई है। पिछले कुछ दिनों में किसके कितने फोन आए और गए, जांच की जा रही है। फिलहाल मामला जांच में होने के चलते स्पष्ट रूप से मौत के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। -नीति दंडोतिया (एसीपी, संयोगितागंज)
ब्लैकमेलिंग का एंगल, लेकिन अभी सिर्फ जांच- पुलिस इस सवाल पर काम कर रही है कि क्या किसी आर्थिक विवाद को लेकर संदीप पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
ब्लैकमेलिंग या धमकी के एंगल की चर्चा जरूर है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह उनके तनाव में रहने की बात परिचितों ने कही है। बंटी की मौत का असर रियल एस्टेट कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है।
उनके प्रोजेक्ट में डायरी पर बुकिंग और निवेश की चर्चा है। ऐसे निवेशकों को अब अपने सौदों और प्रोजेक्ट के भविष्य की चिंता है। पुलिस अब मोबाइल, सीडीआर, सीसीटीवी, दस्तावेज, डायरी, कारोबारी पार्टनर और परिवार के बयानों को जोड़कर पूरी तस्वीर सामने लाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस की तकनीकी जांच और आने वाले बयानों से ही मौत के कारणों का जवाब मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!