खबर
Top News

वीडियो देखिये, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष की जयंती पर श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्मरण; सार्वजनिक जीवन जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 12:54 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल। 
मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरदास रोहाणी की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनके व्यक्तित्व एवं सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए उन्हें एक आदर्श जननेता बताया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी की जन्म जयंती है और उन्हें पूरा प्रदेश श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी वर्ष 1993 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और इसके बाद लगातार चार बार जबलपुर से विधायक निर्वाचित हुए। आज भी लोगों के मन में उनके प्रति गहरा प्रेम और सम्मान है। वे एक आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रहे और हम सभी उनके योगदान को नमन करते हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ईश्वरदास रोहाणी का सार्वजनिक जीवन सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। तोमर ने कहा हम आज मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं। मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे विधानसभा और संगठन दोनों में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। वे एक उत्कृष्ट विधायक के रूप में जाने जाते थे और उन्होंने सदैव 'देश प्रथम' के सिद्धांत को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया।

उन्होंने कहा कि ईश्वरदास रोहाणी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी ईश्वरदास रोहाणी के सार्वजनिक जीवन, संगठनात्मक योगदान और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 8 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 8 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 8 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 9 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 9 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 9 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 9 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 9 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 9 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 9 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 10 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 10 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!