वीडियो देखिये, लोकसभा में प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला: शिक्षा, रोजगार और युवाओं के मुद्दे उठाए; बयान पर सदन में हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर रोजगार, शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उनके भाषण के दौरान कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
"रोजगार देने वाले क्षेत्रों को कमजोर किया गया"
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने रोजगार सृजित करने वाले क्षेत्रों को लगातार कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली भी विफल रही है और पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा, "इस सरकार ने रोजगार पैदा करने वाले सभी सेक्टर को लगातार कमजोर किया है। परीक्षा प्रणाली ही फेल हो गई है। पिछले दशक में 152 बार पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों छात्र इससे प्रभावित हुए हैं, लेकिन एक भी दोषी या पेपर लीक माफिया को सज़ा नहीं दी गई है।"
युवाओं पर बल प्रयोग को लेकर उठाए सवाल
अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने युवाओं पर कथित रूप से पेलेट गन और अन्य हथियारों के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे? पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया? क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया? पूरा देश पूछ रहा है।"
शिक्षा व्यवस्था और एनटीए पर भी साधा निशाना
कांग्रेस सांसद ने शिक्षा व्यवस्था में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रभाव और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली को लेकर भी सरकार की आलोचना की।
उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था का केंद्रीकरण किया गया है और शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन का अनुपात लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
नए शिक्षा मंत्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेकर भी टिप्पणी की। इस बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे किसी व्यक्ति के चरित्र पर हमला बताते हुए कहा कि संसद के भीतर इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा, "यह संसद के भीतर चरित्र हनन के बराबर है और हम ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं करते। इन बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें सदन से माफ़ी मांगनी चाहिए।"
सदन में हुआ हंगामा
प्रियंका गांधी के बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई। सत्ता पक्ष ने आपत्तिजनक टिप्पणियों को कार्यवाही से हटाने की मांग की, जबकि विपक्ष सरकार की नीतियों पर अपने सवालों पर कायम रहा।
संबंधित समाचार

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!