वीडियो देखिये, लखनऊ एनिमेशन सेंटर अग्निकांड: उपमुख्यमंत्री ने देखे इतने शव; धुएं ने बढ़ाई त्रासदी; हाई लेवल जांच के आदेश, प्रधानमंत्री ने जतााय दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। अलीगंज क्षेत्र स्थित एक एनिमेशन और प्रशिक्षण केंद्र में लगी आग में बड़ी संख्या में छात्र फंस गए। राहत और बचाव कार्य के बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये
डिप्टी सीएम ने बताया कि अब तक 13 बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि घटनास्थल पर उन्हें स्वयं 14 शव दिखाई दिए हैं। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और गंभीर हादसा बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित परिवारों से संपर्क करें, हर संभव मदद दें और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें।
धुएं ने बनाया मौत का जाल
उपमुख्यमंत्री के अनुसार आग लगने के बाद सबसे बड़ी चुनौती इमारत में भरे घने धुएं की रही। भवन के भीतर बड़ी मात्रा में लकड़ी का फर्नीचर रखा हुआ था। आग लगने के बाद इसी फर्नीचर से निकले धुएं ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने कहा कि धुएं के कारण अंदर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे बचाव कार्य प्रभावित हुआ। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें लगातार अंदर जाकर हर कमरे की तलाशी ले रही हैं ताकि कोई व्यक्ति भीतर फंसा न रह जाए।
16 से 17 वर्ष के थे अधिकांश छात्र
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए अधिकांश छात्र 16 से 17 वर्ष आयु वर्ग के हैं। ये छात्र एनिमेशन, ग्राफिक्स और कार्टून निर्माण से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केंद्र पहुंचे थे। आग लगने के समय केंद्र में पढ़ाई और प्रशिक्षण गतिविधियां चल रही थीं। अचानक धुआं फैलने के बाद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
घटना में घायल छात्रों को तत्काल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। प्रशासन ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है ताकि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
कैसे लगी आग? अभी रहस्य बरकरार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी। प्रारंभिक स्तर पर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग अचानक लगी और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। तकनीकी टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।
प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को मौके पर बुलाया
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तत्काल उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को मौके पर बुलाया गया है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए।
भवन में फायर सेफ्टी नियमों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी जांच हो। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
राहत-बचाव अभियान जारी
फायर ब्रिगेड, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। इमारत के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरे भवन की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक बचाव अभियान जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!