वीडियो देखिये, ग्रामीण परिवार के घर पहुंचे मुख्यमंत्री: श्री अन्न से बने भोजन का लिया आनंद; परिवार से किया आत्मीय संवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल प्रवास के दौरान प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में एक ग्रामीण परिवार के घर पहुंचकर रात्रि भोजन किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर परिवारजनों के साथ आत्मीय वातावरण में बैठकर श्री अन्न (मिलेट्स) से तैयार पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री के अचानक गांव पहुंचने से परिवार के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोजन के दौरान परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की और उनकी दिनचर्या, आजीविका तथा सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक खान-पान की सराहना करते हुए श्री अन्न के पोषण महत्व पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अन्न न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और पारंपरिक कृषि को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस दौरान ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। इस योजना के माध्यम से उनका पक्का मकान बनने का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ और अब उनका परिवार सुरक्षित एवं बेहतर आवास में निवास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने परिवार से योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार भावुक और उत्साहित नजर आया। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री एवं बैतूल सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण परिवार के साथ बैठकर श्री अन्न से बने पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय ग्रामीण प्रवास को स्थानीय लोगों ने जनसंपर्क और ग्रामीण जीवन से जुड़ाव का प्रतीक बताया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!