वीडियो देखिये, बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: उपराज्यपाल ने झंडी दिखाकर किया रवाना; पहले जत्थे का भव्य स्वागत, देशभर से उमड़े श्रद्धालु
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर/जम्मू/रामबन।
भगवान शिव के पवित्र धाम श्री अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा गुरुवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गई। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। "हर-हर महादेव" और "बाबा बर्फानी" के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर से भी बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन की कामना करते हुए सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना की।
रामबन जिले के चंदरकोट में बालटाल मार्ग से जाने वाले पहले जत्थे का जिला प्रशासन, सिविल सोसायटी के सदस्यों तथा विभिन्न लंगर संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चंदरकोट को यात्रा का पहला प्रमुख पड़ाव माना जाता है, जहां श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPFs), ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित कर रहा है।
उधर, श्रीनगर के पंथा चौक ट्रांजिट कैंप में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण प्रक्रिया के लिए पहुंचे। कैंप में यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुणे से पहुंचीं श्रद्धालु बीना तिवारी ने बताया कि यहां की व्यवस्थाएं बेहद अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि मौसम भी अनुकूल है और यात्रा को लेकर सभी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक दिखाई दे रहा है। प्रशासन के अनुसार अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या है। यात्रा इस वर्ष 57 दिनों तक चलेगी और 28 अगस्त को संपन्न होगी।
यात्रा के लिए दो प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पारंपरिक पहलगाम मार्ग की कुल दूरी लगभग 46 किलोमीटर है, जिसे पैदल पूरा करने में सामान्यतः तीन से पांच दिन का समय लगता है। वहीं बालटाल मार्ग अपेक्षाकृत छोटा है और वहां से पवित्र गुफा की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है। जो श्रद्धालु पैदल यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए टट्टू, पालकी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
प्रशासन ने यात्रा के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की है। 13 वर्ष से 70 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति यात्रा कर सकते हैं। सभी यात्रियों के लिए अधिकृत चिकित्सीय प्रमाणपत्र अनिवार्य है, जबकि छह माह से अधिक गर्भवती महिलाओं को सुरक्षा कारणों से यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती।
अधिकारियों के अनुसार ऑफलाइन पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क 150 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यह शुल्क 150 से 220 रुपये तक निर्धारित किया गया है। विदेशों में रहने वाले भारतीय श्रद्धालुओं के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा निर्देशों और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!