वीडियो देखिये, तुम मेरे जीवन की सबसे बड़ी 'आशा' हो..: पूरे परिवार के जीवन को किया रोशन; बिताया हर पल अनमोल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय के जन्मदिन पर भावुक संदेश साझा करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट के माध्यम से अपने निजी और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भावनाएं व्यक्त कीं।
मंत्री विजयवर्गीय ने अपने संदेश में लिखा कि आशा विजयवर्गीय उनके जीवन की सबसे बड़ी “आशा” हैं और उन्होंने न केवल उनके जीवन बल्कि पूरे परिवार के जीवन को भी रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि आशा जी के साथ बिताया हर पल उनके लिए अनमोल है और उनका सानिध्य एक उत्सव की तरह है, जिसे वे हमेशा संजोकर रखना चाहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आशा जी के जीवन का हिस्सा बनकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं और उनके प्रति गहरा सम्मान एवं स्नेह रखते हैं।
जन्मदिन के अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उनके पारिवारिक जीवन से जुड़ी यादें और विशेष पल नजर आते हैं।
इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपनी पत्नी के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को भी व्यक्त किया। मंत्री विजयवर्गीय के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा और साझा किया जा रहा है। शुभचिंतकों और समर्थकों ने भी आशा विजयवर्गीय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!