वीडियो देखिये, फिर चमकी आदिवासी परिवार की किस्मत: इतने कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला; दो साल पहले भी इसी परिवार को मिला था इतने लाख का हीरा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर एक आदिवासी परिवार की किस्मत चमका दी। अहिरगवां क्षेत्र की एक निजी हीरा खदान से 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का बेशकीमती हीरा मिला है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। खास बात यह है कि इसी परिवार को वर्ष 2024 में भी 19.22 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी सरकारी नीलामी में करीब 93 लाख रुपए कीमत मिली थी।
अप्रैल में लिया था खदान का पट्टा
जानकारी के अनुसार, राकेश गौड़ ने अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस वर्ष अप्रैल में सरकारी अनुमति लेकर निजी हीरा खदान का पट्टा लिया था। इसके बाद परिवार ने लगातार दो महीने तक कठिन मेहनत करते हुए खुदाई और छंटाई का कार्य किया। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें 11.19 कैरेट का उच्च गुणवत्ता वाला हीरा मिला। नियमों के अनुसार, हीरे को तुरंत पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। अब इसे आगामी सरकारी नीलामी में रखा जाएगा, जहां इसकी अंतिम कीमत तय होगी।
दो साल पहले मिला था 19.22 कैरेट का हीरा
यह पहली बार नहीं है जब इस परिवार की किस्मत चमकी हो। वर्ष 2024 में भी इसी परिवार को 19.22 कैरेट का बहुमूल्य हीरा मिला था, जिसकी सरकारी नीलामी में करीब 93 लाख रुपए की कीमत मिली थी। उस राशि से परिवार की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आया था। इसके बावजूद परिवार ने हीरा खनन का कार्य नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत जारी रखी। अब दूसरी बार की इस सफलता ने एक बार फिर उनकी जिंदगी में नई उम्मीद जगा दी है।
राकेश गौड़ बोले- मेहनत और विश्वास का मिला फल
राकेश गौड़ का कहना है कि वे इसे केवल किस्मत नहीं, बल्कि लगातार मेहनत, धैर्य और विश्वास का परिणाम मानते हैं। उनका कहना है कि पहले हीरा मिलने के बाद भी उन्होंने खदान का काम जारी रखा क्योंकि उन्हें भरोसा था कि पन्ना की धरती एक दिन फिर उनकी किस्मत बदल सकती है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी परिवार नई खदान लेकर इसी तरह मेहनत करता रहेगा। उनके लिए हीरा खनन केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की उम्मीद भी है।
फिर साबित हुई पन्ना की रत्नगर्भा धरती की पहचान
देशभर में हीरों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध पन्ना जिले में समय-समय पर मजदूरों, किसानों और गरीब परिवारों की किस्मत हीरों के जरिए बदलती रही है। यह ताजा मामला भी एक बार फिर साबित करता है कि पन्ना की रत्नगर्भा धरती आज भी मेहनतकश लोगों के लिए उम्मीद और अवसर का बड़ा केंद्र बनी हुई है। यहां धैर्य और मेहनत करने वालों की जिंदगी कभी भी बदल सकती है।
संबंधित समाचार

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!