वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हनुमानगढ़ी के महंत का बड़ा बयान: बोले- भगवान के हक का खाया, इसकी सजा तय करना मुश्किल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों को लेकर चल रही जांच के बीच हनुमानगढ़ी के महंत और रामलला के पूर्व पक्षकार महंत धर्मदास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह ऐसा अपराध है जिसकी सजा तय करना भी मुश्किल है।
महंत धर्मदास ने कहा कि मंदिर और भगवान के नाम पर आने वाली धनराशि श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक होती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति उस धन में गड़बड़ी करता है तो वह केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि धार्मिक और नैतिक अपराध भी है।
भगवान के हक का ही खा लिया
मीडिया से बातचीत में महंत धर्मदास ने कहा कि यह इतना निंदनीय काम है कि इसकी कोई सजा तय नहीं की जा सकती। ब्राह्मण के हक का खाना, साधु के हक का खाना बड़ा अपराध माना जाता है, लेकिन यहां तो भगवान के हक का ही खा लिया गया। इसकी सजा तय करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस मामले ने देशभर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है और इससे राम मंदिर की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
लालच में हुई गलतियां समाज में गलत संदेश देती हैं
महंत धर्मदास ने आरोप लगाया कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो यह लंबे समय से चली आ रही व्यवस्थागत खामियों और लालच का परिणाम माना जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से समाज में गलत संदेश जाता है और धार्मिक संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। उनका कहना था कि राम जन्मभूमि जैसे पवित्र स्थल से जुड़ी किसी भी संस्था या व्यक्ति को अत्यंत पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए।
SIT जांच पर जताया भरोसा
महंत धर्मदास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेंगे। उन्होंने स्वयं जांच के लिए SIT गठित की है। हमें पूरा विश्वास है कि जांच एजेंसियां सच सामने लाएंगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पारंपरिक व्यवस्था की वकालत
महंत धर्मदास ने राम मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की धार्मिक परंपरा में साधु-संतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और मंदिरों के संचालन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए प्रबंधन प्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा जवाबदेह बनाया जाना आवश्यक है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!