खबर
Top News

वीडियो देखिये, भीषण सड़क हादसा: एक्सप्रेसवे पर देर रात बस-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग; इतने यात्रियों की मौत, 6 जिंदा जले, 21 घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 11:01 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, दौसा (राजस्थान)। 
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मंगलवार रात करीब 2.30 बजे हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2.30 बजे हुआ। आग करीब एक घंटे तक धधकती रही। इस दौरान बस में फंसे यात्रियों को आग की लपटों के बीच से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 6 यात्रियों की मौत आग में जिंदा जलने से हुई, जबकि 2 यात्रियों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।

चालक को झपकी आने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बस चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

एक घंटे तक धधकती रही बस, आग के बीच चला रेस्क्यू
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस में आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बाहर निकाला। आग बुझाने और राहत कार्य के दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर यातायात रोकना पड़ा। करीब एक घंटे बाद जले हुए वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल किया गया।

कई बच्चे भी घायल, अस्पताल में भावुक दृश्य
हादसे में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। दौसा अस्पताल में भर्ती घायलों के बीच उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब एक घायल महिला अपने परिवार को बचाने की गुहार लगाते हुए पुलिसकर्मी के पैरों में गिर गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का उपचार जारी है।

विधायक दीनदयाल बैरवा का दावा- इमरजेंसी गेट नहीं खुला
दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने हादसे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बस में आग लगने के बाद यात्री बाहर नहीं निकल सके क्योंकि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला। उनके अनुसार यदि इमरजेंसी गेट समय पर खुल जाता तो कई यात्रियों की जान बचाई जा सकती थी।

यात्रियों का आरोप- एक घंटे तक नहीं मिली मदद
बस में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया कि यह स्लीपर बस हंस ट्रेवल्स की थी, जो मंगलवार शाम करीब 5 बजे ऋषिकेश से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। यात्री के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद बस में आग लग गई, लेकिन करीब एक घंटे तक मौके पर पर्याप्त राहत और बचाव सहायता नहीं पहुंच सकी।

बस की डिक्की में सिगरेट के बॉक्स होने का दावा
रेस्क्यू में शामिल एक ग्रामीण ने दावा किया कि आग बुझाने के दौरान बस की डिक्की में सिगरेट के पैकेटों से भरे कई बॉक्स दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं बॉक्सों के कारण आग और तेजी से फैल गई होगी। हालांकि पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

बस में आग लगने के कारणों की जांच शुरू
दुर्घटना के बाद बुधवार सुबह पुलिस और फोरेंसिक टीम ने करीब एक घंटे तक बस के अंदर जांच की। अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। पुलिस सभी तकनीकी पहलुओं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।

जिला कलेक्टर ने गठित की जांच समिति
दौसा जिला कलेक्टर सौम्या झा ने हादसे की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति को जल्द से जल्द विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घायलों की हालत स्थिर
दौसा अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

डॉक्टर आर के मीणा के अनुसार 8 लोगों की मौत अस्पताल हुंचने से पहले ही हो गई थी। वहीं, 13 लोगों की हालत अब भी गंभीर है।
गंभीर घायलों में-

1. याचिका (7) पुत्री दीपक तंवर, निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
2. नेहा (26) निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
3. दिशा (19) पुत्री संजय, निवासी नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
4. सुवानंद (25) पुत्र राजेश, निवासी सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
5. प्रदीप (26) पुत्र नरेंद्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
6. महक (22) पुत्री महेश, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
7.योगानी (21) पुत्री सेलेन्द्र, निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश)
8. जितेंद्र पांडे (45) निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी
9. अभिनव पांडे (13) पुत्र जितेंद्र, निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी
10. विशुलाल (65) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी भिलसेड़ी, (मध्य प्रदेश)
11. शिखा (31) निवासी नीम का थाना, सीकर
12. चंद्रप्रकाश (66) पुत्र हीरालाल, निवासी डबरा (मध्य प्रदेश)
13. दिव्या (25) पुत्री दीपक, निवासी बडवाह (मध्य प्रदेश)

चार लोग लापता हैं
1. निर्मला पत्नी चंद्रप्रकाश निवासी इंदौर
2. प्रियंका (33) पत्नी जितेंद्र पांडे निवासी बड़वाह (मध्य प्रदेश)
3. भूमि (20) भोर पुत्री भारत भोर निवासी बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
4. दीपू (60) पुत्र नरवत सिंह निवासी रामपुरा कला, सीहोर (मध्यप्रदेश)


संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

5 minutes ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

10 minutes ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

14 minutes ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

30 minutes ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

31 minutes ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

35 minutes ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

41 minutes ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 1 hour ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 1 hour ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 1 hour ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 1 hour ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 1 hour ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 2 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 2 hours ago
नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद
Top News

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

about 2 hours ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

about 2 hours ago
कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ
Top News

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

about 2 hours ago
फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल
Top News

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!